image: Pickup Falls into 100-Meter Gorge in Tehri Garhwal

गढ़वाल में खौफनाक हादसा! 100 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत

Tehri accident news: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत और एक व्यक्ति घायल। SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। पढ़ें पूरी खबर।
Apr 12 2026 11:39AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। 12 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 04:40 बजे थाना घनसाली क्षेत्र के घुत्तू के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

Pickup Falls into 100-Meter Gorge

घटना की सूचना मिलते ही SDRF (State Disaster Response Force) की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति की पहचान पूरन सिंह (55 वर्ष), निवासी ग्राम साथियाला, पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आगे पढ़िए

चालक की मौके पर मौत

इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बॉबी (लगभग 28 वर्ष), निवासी खलासी, पट्टी पालीगढ़ के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन में सवार एक खच्चर की भी जान चली गई। SDRF टीम ने चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिया।

पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ता खतरा

पहाड़ी इलाकों में संकरी और जोखिम भरी सड़कों के कारण इस तरह के हादसे अक्सर सामने आते हैं। प्रशासन द्वारा लगातार सावधानी बरतने की अपील की जाती है, लेकिन इसके बावजूद दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home