image: Masoom Sharma Gets Police Notice

देहरादून में गाली देने वाले हरियाणवी सिंगर पर गिरी गाज, दो दिन में जवाब देना पड़ेगा

DAV College Controversy: देहरादून के DAV कॉलेज में विवादित बयान के बाद हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को पुलिस ने नोटिस भेजा। 2 दिन में जवाब मांगा गया, जांच जारी।
Apr 13 2026 3:07PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद हरियाणवी गायक Masoom Sharma विवादों में घिर गए हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच से कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

DAV College Controversy: Masoom Sharma Gets Police Notice

इस मामले में अधिवक्ता सेवा मंच के अध्यक्ष Sandeep Mohan Chamoli ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायक ने मंच से अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुईं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि गायक ने मंच से यह कहा कि उन्हें हयात होटल में कोई व्यक्ति मारने आया था। इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भय और तनाव का माहौल बन गया, जिससे विवाद और गहरा गया।

पुलिस ने भेजा नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून पुलिस ने गायक को नोटिस जारी किया है। एसपी सिटी Pramod Kumar के अनुसार, गायक को दो दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें 15 अप्रैल तक जवाब देना अनिवार्य किया गया है।

जांच जारी, आगे होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच डालनवाला कोतवाली द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home