Chamoli news: गढ़वाल में भीषण हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का वाहन; एक जवान एयरलिफ्ट
Chamoli news: दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। दोनों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Apr 16 2026 4:55PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
Indian Army vehicle fell into a deep ravine in Chamoli
दोनों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक जवान की हालत बेहद गंभीर थी, जिसे हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में समा गया। बताया जा रहा है कि खाई की गहराई 500 मीटर थी। हादसे में दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिन्हें गोपेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे देखिये विडियो..
दोनों में से एक जवान की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसे एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया है। हादसा गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर हुआ। भारतीय सेना के जवान जांबाज सिंह और धवन सिंह गंभीर घायल हुए। गंभीर हालत को देखते हुए धवन सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि धवन सिंह अग्निवीर के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। ये विडियो भी देखिये...