उत्तराखंड के हर जिले को चाहिए ऐसे पुलिस ऑफिसर, ये है पहाड़ों का जांबाज !
Sep 26 2017 3:48PM, Writer:शैलजा
आज उत्तराखंड में ऐसे ऐसे पुलिस अधिकारी और जिलाधिकारी हैं, जो भ्रष्टाचारियों के लिए आफत का दूसरा नाम बन गए हैं, क्राइम करने वालों में इनके नाम से ही तहलका मच जाता है। राज्य समीक्षा के कई लेखों में आपने ऐसे अधिकारियों की कहानियां पढ़ी होंगी। आज हम आपको उत्तराखंड के एक और जांबाज के बारे में बताने जा रहे हैं। ये हैं नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी। फिलहाल खंडूरी अपने काों से उत्तराखंड के सबसे चर्चि पुलिस ऑफिसर बने हुए हैं। इनके काम करने का तरीका बेहद अलग है, इनके एक्शन लेने का अंदाज जुदा है। इसके साथ ही इनकी ईमानदार छवि की जनता तारीफे करती नहीं थकती। लूट, डकैती,हत्या, वन्य जीवों की तस्करीऔरना जाने कितनी ऐसी घटनाओं पर ये पुलिस अधिकारी बड़े खुलासे कर चुका है। इस वजह से पुलिस के आला अधिकारी जन्मजेय खंडूरी की तारीफ करते नहीं थकते।
हाल ही में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने माओवादी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनके नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने 50 हजार के ईनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल और उसकी महिला साथी भगवती भोज को अरेस्ट किया है। देवेंद्र चम्याल को उत्तराखंड पुलिस और ख़ुफ़िया एजेंसिया काफी वक्त से ढूंढ रही थी। चम्याल पर उत्तराखंड के कई इलाकों में माओवादी कैंप चलाने का आरोप है। इस खुलासे के बाद उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी की टीम को इनाम देने की घोषणा भी कर डाली है। नैनीताल जिले में ना जाने कितनी ऐसी वारदातें है, जिनका हल इस पुलिस अधिकारी ने चुटकियों में निकाला है। जन्मजेय खंडूरी ने पहाड़ के युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अलग अलग स्कूल और कालेजों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया है।
चाहे वो दिन हो या फिर रात हो, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को आप अपनी ड्यूटी पर तैनात पाएंगे। अब आपको इस पुलिस ऑफिसर की बहादुरी का एक और किस्सा सुनाते हैं। बीते दिनों अंतिम संस्कार करने गए 20-25 लोग तेज बहाव की वजह से नदी के बीच में ही फंस गए थे। एसएसपी को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने भारी बरसात की भी परवाह नहीं की। वो मौके पर पंहुचे और एसडीआरएफ की टीम को साथ लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इसके लिए करीब 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब 5:00 बजे नधौर नदी में फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौत के मुंह से जिंदा बचकर आए लोगों ने एसएसपी के इस काम की जमकर तारीफ की। राज्य समीक्षा का पहाड़ के इस जांबाज पुलिस ऑफिसर को सलाम