image: Auto-car collision in Haldwani

उत्तराखंड में भीषण हादसा, कार-ऑटो की टक्कर में महिला की मौत; 1 ही परिवार के 8 लोग घायल

आज सुबह एक परिवार ऑटो में बैठकर हल्द्वानी से लालकुंआ की तरफ जा रहा था। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट की वजह से हादसा हो गया।
Apr 18 2026 3:41PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गलत कट की वजह से एक परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Auto-car collision in Haldwani

आज सुबह एक परिवार ऑटो में बैठकर हल्द्वानी से लालकुंआ की तरफ जा रहा था। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट की वजह से हादसा हो गया। गुमटी पर मौजूद कट पर ऑटो नेक्सॉन कार से टकराकर पलट गया। पूरा परिवार हल्द्वानी का ही रहने वाला है। ऑटो नंबर UK04TB2641 में सवार होकर पूरा परिवार लालकुंआ की तरफ जा रहा था। आगे पढ़िए..

जैसे ही ऑटो हाईवे पर बने कट पर पहुंचा, तो यहां नेक्सॉन कार से जोकदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में रोजी नाम की महिला की मौत हो गई। जबकि परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट्स हादसे की वजह बन रहे हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home