image: Workers protest in Motahaldu Nainital heavy police force deployed

उत्तराखंड में ना हों नोएडा जैसे हालात, छावनी में तब्दील हुआ सिडकुल; भारी पुलिस बल तैनात

नैनीताल जिले के मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, पुलिस के साथ पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे..
Apr 22 2026 4:16PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

हाल ही में नोएडा में जो हुआ, उस घटना की चर्चाएं देशभर में होने लगी थी। नोएडा की संवर्धना मदरसन कंपनी में सैलरी बढ़ाने क लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन छेड़ा, जिसने हिंसक रूप ले लिया था।

Workers protest in Motahaldu Nainital

ऐसे ही हालात उत्तराखंड में हो सकते थे। नैनीताल जिले के मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था। यहां नोएडा जैसे हालात ना हों, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सोमवार को शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार तक चला। इस दौरान दो जिलों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे। आगे पढ़िए..

Heavy police force deployed in Motahaldu

पुलिस और पीएसी के पूरे अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी नैनीताल डा. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी क्राइम मनोज कत्याल और सीओ अमित सैनी कर रहे थे। इसके अलावा पीएसी के जवान पल-पल के हालात पर नजर बनाए हुए थे। सिडकुल गेट के पास मौजूद धरना स्थल के आसपास सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई। धरना स्थल को पूरी तरह बैरिकेडिंग से सील किया गया। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई गई। एलआइयू, आईबी और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी हर वक्त हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि, इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। फिर वने पुलिस ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home