उत्तराखंड से अपील, इन 11 लोगों के लिए दुआ करें, DM मंगलेश घिल्डियाल तैयार !
Sep 27 2017 12:20PM, Writer:कपिल
एक बार फिर से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के लिए शेरदिल डीएम कहे जाने वाले मंगलेश घिल्डियाल के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। एक बार फिर से मंगलश को ये साबित करना होगा कि वो लोगों की जान बचाने में कभी भी अपने कदम पीछे नहीं खींचते। मंगलेश पर 11 लोगों की जान बचाने का जिम्मा है। इसके साथ ही पूरे उत्तराखंड से अपील है कि इन 11 लोगों के लिए दिल स दुआएं कीजिए कि वो बच जाएं। दरअसल उत्तराखंड बदरीनाथ- मद्महेश्वर ट्रेकिंग रुट पर पर्यटकों का एक ग्रुप फंस गया है। कहा जा रहा है कि इस ग्रुप में कुल 11 लोग हैं जो फंसे हुए हैं। ये दल मदमहेश्वर से 16 किलोमीटर ऊपर पनपतिया के जंगल में फंसा है। सूचना मिलते ही पुलिस खोजबीन के लिए रवाना हो गई है। दल में शामिल एक पर्यटक ने किसी तरह मदमहेश्वर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पनपतिया के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रवाना कर दी है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पर्यटकों के रेस्क्यू में किसी तरह की देरी नहीं होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ ट्रैक रूट से आ रहा इंडियन आयल और ओएनजीसी के उच्चाधिकारियों का ग्यारह सदस्यों दल पिछले पांच दिन से पनपतिया में फंसा हुआ है। मंगलवार शाम रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को ये खबर मिली। डीएम मंगलेश घिल्डियाल का कहना है कि पुलिस, आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए भेज दी गई हैं। ये टीम मद्महेश्वर से बूढ़ा केदार होते हुए पनपतिया जाएगी। हालांकि इस टीम को वहां पहुंचने में तीन दिन लग जाएंगे।
इस क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस वजह से हेलीकॉप्टर का वहां जाना संभव नहीं है। वायु सेना को मदद के लिए रिक्वेस्ट भेज दी गई है। 7 दिन पहले बदरीनाथ से केदारनाथ के लिए पैदल ट्रैक रूट से चला इंडियन आयल और ओएनजीसी के अधिकारियों की टीम जब बदरीनाथ से करीब 70 किमी आगे पहुंची तो इसमें शामिल दो सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। बर्फबारी होने के कारण दल पिछले पांच दिन से पनपतिया में ही टेंट लगाकर रूका है। ये जगह मद्महेश्वर से तकरीबन 75 किमी दूर है। दल के एक मेंबर ने मद्महेश्वर पहुंचकर मंगलवार शाम फोन पर डीएम मंगलेश घिल्डियाल को इस बात की जानकारी दी है। मंगलेश घिल्डियाल ने बताया कि सभी टीमों को वनपतिया क लिए रवाना कर दिया गया है। खैर आप सभी स अपील है कि आप भी इन लोगों की सलामती के लिए दुआ करें।