image: Indian army operation arjun to demolish terrorist

जनरल बिपिन रावत की गर्जना, बॉर्डर सेना का ‘ऑपरेशन अर्जुन’, पाकिस्तान में हाहाकार

Sep 27 2017 2:22PM, Writer:मनीष

बार बार पाकिस्तान को समझाया लेकिन पाकिस्तान माना नहीं। इसलिए भारतीय सेना ने आतंकियों को माकूल जवाब देने के लिए हुंकार भर ली है। इंडियन आर्मी का ऑपरेशन अर्जुन शुरू हो गया है। पाकिस्तान को इंडियन आर्मी ने ऐसा जवाब दिया है कि वो रुको रुको चिल्लाने लगा है। इंडियन आर्मी के जवानों ने सीमा के नजदीक पाकिस्तान के आंतकियों के ठिकानों पर फायरिंग कर डाली। इसके बाद पाकिस्तान सीजफायर करने को मजबूर हो गया। आपको याद होगा कि बीते दिनों पाकिस्तान की तरफ से स्नाइपर्स के इस्तेमाल किया गया था। इंडियन आर्मी के जवानों और लोगों को मारने के लिए पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर स्नाइपर्स तैनात किए गए थे। लेकिन अब ये स्नाइपर्स भी भाग खड़े हुए हैं। इन सबके पीछे दिमाग देश के आर्मी चीफ बिपिन रावत का है, जिन्होंने ये प्लान तैयार किया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आर्मी चीफ बिपिन रावत ने ही इस प्रोग्राम को खाका तैयार किया था। इंडियन आर्मी ने खास तौर पर आईएसआई, पाकिस्तान के रेंजर्स और सैनिकों के आवासों और ठिकानों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि ये लोग भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकियों को पनाह देने जैसे काम कर रहे थे। अभी ये पहले लेवल का ऑपरेशन है। बताया जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत के दिमाग में ऐसे 5 और ऑपेरशन है। साफ है कि इस बार 5 लेयर में आतंकियों का खात्मा कर दिया जाएगा। जैसे ही इंडियन आर्मी ने कार्रवाई शुरू की, उधर से पाक रेंजर्स के डीजी मेजर जनरल नवीद हायत खान का फोन बीएसएफ के डायरेक्टर के.के.शर्मा को आया और फायरिंग रोकने की अपील की। लेकिन के के शर्मा ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का विरोध किया और सेना की कार्रवाई को जारी रखने की बात कही।

खबर है कि इससे पहले 25 सितंबर को भी ऐसा ही एक फोन पाकिस्तान की तरफ से आया था़। इसके बाद ही जनरल बिपिन रावत के इशारे पर ऑपरेशन अर्जुन शुरू किया गया है। इस ऑपरेशने में बीएसएफ ने छोटे, मीडियम और एरिया वेपंस का इस्तेमाल किया। इस ऑपरेशन से पाकिस्तान को बेहद नुकसान हुआ है। फिलहाल पाक रेंजर्स के सात सैनिक और 11 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही लंबी दूरी के 81 एमएम वेपंस का भी भारतीय सेना ने इस्तेमाल किया है। इसकी मदद से पाकिस्तान की सेना और रेंजर्स के कई आउट पोस्ट बर्बाद किए गए हैं। मजे की बात ये है कि इंडियन आर्मी की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की तरफ से सफेद झंडा दिखाया गया, जो कि सरेंडर का प्रतीक होता है। सूत्रों का कहना है कि इंडियन आर्मी की तरफ से किया गया ये पहला ऑपरेशन है और अभी और भी ऑपरेशन को अंजाम दिया जाना है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home