उत्तराखंड का छोरा बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का स्टार, रणजी के सलेक्शन पक्का !
Sep 29 2017 2:00PM, Writer:सुनीता
उत्तराखंड का एक और युवा अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। उत्तराखंड से देश की क्रिकेट टीम को एक और खिलाड़ी मिल सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन रहा तो देहरादून के प्रियांशु खंडूरी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल प्रियांशु का सलेक्शन रणजी टीम के लिए हो गया है। प्रियांशु एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में उनका सलेक्शन हुआ है। इसके साथ ही देहरादून के साथ साथ पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ी है। प्रियांशु देहरादून के चुक्खुवाला के रहने वाले हैं। प्रिंयाशु ने गुनियाल गांव की अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के कोच रवि नेगी से क्रिकेट की पेचीदगियां सीखी हैं। रवि नेगी ने ही प्रियांशु के हुनर को तराशा है, जो कि प्रियांशु के लिए आने वाले वक्त में वरदान साबित होगा।
प्रियांशु इससे पहले हिमाचल प्रदेश की टीम से अंडर-16 और अंडर-19 टूर्नामेंट खेल चुके हैं। हिमाचल के कोच राजदीप कलसी ने भी प्रियांशु के खेल को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। आपको प्रियांशु के बारे में जानकर खुशी होगी कि वो हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। 2016-17 का वक्त था, जब प्रियांशु ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के लिए खेला था और 5 मैचों की सीरीज में 537 रन बनाए। इस टूर्नामेंट वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी थी। प्रियांशु के इस खएल को देखते हुए उनका सलेक्शन अंडर-23 सीनियर इंडिया क्रिकेट कैंप के लिए हुआ था। एक महीने का ये क्रिकेट कैंप 24 जून तक चला था। कैंप में आए सलेक्शन बोर्ड ने प्रियांशु की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें रणजी टीम में जगह दे दी है। प्रियांशु को पूरी उम्मीद है कि आने वाले वक्त में वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करेंगे।
अब आपको प्रियांशु की उपलब्धियों के बारे में भी सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं। 2011-12 में हिमाचल प्रदेश अंडर-16 टीम से प्रियांशु खंडूरी ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। 2012 से 2015 तक लगातार तीन साल के लिए प्रियांशु ने हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 टीम से वीनू मांकड ट्रॉफी खेली, इसके साथ ही कूच विहार ट्रॉफी में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2014 से 2015 तक प्रियांशु हिमाचल प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। इसके बाद 2015 से 2017 तक प्रियांशु ने हिमाचल प्रदेश अंडर-23 टीम से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में किया प्रतिभाग। हालांकि अभी उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का गठन नहीं हुआ है, इसके बाद भी प्रियांशु बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। उत्तराखंड को पूरी उम्मीद है कि आने वाले वक्त में प्रियांशु अपने खेल से टीम इंडिया के सलेक्टर्स का दिल जीतेंगे और टीम इंडिया में शामिल होंगे। प्रियांशु को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।