image: Uttarakhand gaurav pant conquest noon peak

उत्तराखंड के गौरव पंत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक पहाड़ी से सीख ले रही है पूरी दुनिया !

Sep 30 2017 5:50PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के एक लड़के ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि प्रतिभाएं उत्तराखंड में ही जन्म लेती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के कोटाबाग के रहने वाले लड़के गौरव पंत की। गौरव पंत ने जम्मू कश्मीर की नून चोटी को फतह कर दिया है। जिंदगी में कभी ना हार मानने का फलसफा रखने वाले गौरव ने इसके साथ ही अपना अगला मिशन भी तैयार कर दिया है। इस पर्वतारोही का इरादा अब केदरनाथ की दुर्गम चोटी फतह करने का है। जिस नून चोटी को गौरव पंत ने फतह किया है कि वो 7135 मीटर ऊंचाई पर है। नून चोटी फतह करने के बाद गौरव अब केदारनाथ पीक को फतह की तैयारी कर रहे हैं। केदारनाथ पीक की ऊंचाई 6958 मीटर है। आपको बता दें कि गौरव ने चार साल तक नैनीताल माउंटेन क्लब में प्रशिक्षक के पद पर काम भी किया है।

इसके अलावा वो देशभर के कई विद्यार्थियों को पर्वातारोही बनने की ट्रेनिंग दे चुके हैं। पर्वतारोहण के दौरान मुश्किलों के पहाड़ को किस तरह से पार करना है, इस बात को गौरव अच्छी तरह से जानते हैं। गौरव ने दाजिर्लिंग में पहाड़ पर चढ़ने और उतरने की भी ट्रेनिंग ली है। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग और हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में भी गौरव बतौर प्रशिक्षक काम कर चुके हैं। आज उत्तराखंड की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। कोई भी क्षेत्र हो, वहां उत्तराखंड के युवा अपना परचम लहरा रहे हैं। दरअसल गौरव के पास दिल्ली से इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन का एक खत आया था। इसमें चार विदेशियों को जम्मू कश्मीर स्थित नून चोटी पर चढ़ने की जानकारी दी गई थी। इस पत्र में लिखा गया था कि गौरव इस टीम के साथ लाइजन ऑफिसर की तरह काम थे।

इन विदेशियों में कनाडा, फ्रांस और आस्ट्रेलिया के चार स्टूडेंट शामिल थे। इस टीम में गौरव बतौर लाइजनिंग ऑफिसर शामिल हुए। जम्मू कश्मीर की नून चोटी की चढ़ाई में इस टीम को 21 दिन लगे। गौरव का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य अब केदारनाथ पीक को फतह करना है। अक्टूबर के आखिर तक केदारनाथ पीक पर लाइजनिंग ऑफिसर के तौर पर वो विदेशियों को लेकर जाएंगे है। इस टीम में आस्ट्रेलिया के तीन छात्र शामिल होंगे। इतना जरूर है कि गौरव लगातार सफलता के पहाड़ों को पार करते जा रहे हैं। गौरव का मानना है कि इंसान को थकना कभी नहीं चाहिए। एक लक्ष्य पूरा हो तो दूसरा लक्ष्य तैयार करना चाहिए। खैर इस काम के लिए राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से गौरव पंत को हार्दिक शुभकामनाएं। आगे बढ़ते रहिए और उत्तराखंड का नाम ऐसे ही रोशन करते रहिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home