Video: पौड़ी में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हैवानियत का आरोपी निकला नसीम अख्तर !
Oct 2 2017 9:11PM, Writer:अमित
पहाड़ों में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। जी हां इस बार खबर पौड़ी से है। नसीम अख्तर नाम के युवक को चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को इस घटना से गुस्साई जनता ने पौड़ी में जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही व्यापारियों ने बाजार बंद करवा दिया। इसके साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया है। अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया गया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कासगंज (बिहार) का रहने वाला नसीम अख्तर (21) पुत्र खेरुद्दीन ने ये शर्मनाक काम किया है। बताया जा रहा है कि वो रविवार को बच्ची को अपने कमरे में उठाकर ले गया और उसके बाद मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को डरा धमकाकर घर भेज दिया। रविवार शाम बच्ची की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी।
माता-पिता ने बच्ची से पूछा तो उसने उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद लड़की के माता पिता ने पौड़ी कोतवाली में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और नसीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गुस्साई भीड़ ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की गई ।फिलहाल शहर में पुलिस तैनात कर दी गयी है। लोगों का कहना है कि शहर में बाहर आने वाले समुदाय के लोगों का वेरिफिकेशन कराया जाना चाहिए। इससे हर रोज बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाईं जा सकेगी। सवाल ये भी है कि आखिर इस तरह के लोग कब तक देशभूमि को बदनाम करते रहेंगे। पहाड़ की बेटी के साथ जिस तरह से किया गया है वो बेहद शर्मनाक है। बताया जा रहा है कि नसीम ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दे डाली थी।
पहले एक मासूम को उठाकर वो कमरे में ले गया और उसके बाद उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया है। इसे लेकर पौड़ी के लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। एक बेटी के साथ ऐसा घिनौना अपराध बर्दाश्त की सीमा से बाहर है। लोगों ने मांग की है कि युवक के खिलाड़ी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। आक्रोशित लोगों ने पौड़ी बाजार को बंद कर दिया और सुरक्षा को लेकर पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किये हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।गौर हो कि बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला 21 वर्षीय आरोपी बिहार का रहने वाला है। पीड़ित बच्ची द्वारा पुलिस में गई तहरीर के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर 4 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।