image: Deepak rawat dm of haridwar

Video: देवभूमि का निर्भीक डीएम, इस पहाड़ी को मिला बुजुर्गों, गरीबों, पीड़ितों का आशीर्वाद!

Oct 3 2017 10:54AM, Writer:कपिल

कुछ किस्से, कुछ बातें और कुछ लोग अक्सर हमारी जिंदगी के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। उत्तराखंड क कुछ लोग आज दश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं दीपक रावत। गोरा रंग, चेहरे पर एक बड़ा सा काला तिल, संगीत के शौकीन, छरहरे शरीर वाले, बेहतरीन क्रिकटर और एक दिल जीतने वाले शख्स। जितन शांत ये दिखते हैं, उतने ही ज्यादा आक्रामक उन लोगों के लिए जो समाज में घुन की तरह घुल रहे हैं। 41 साल के दीपक रावत मसूरी के रहने वाले हैं उनकी पत्नी विजेता सिंह पेशे से वकील हैं। दीपक रावत को फिलॉसफी में रूचि है। पुराने क्लासिक गीतों, गढ़वाली और कुमाउंनी गीतों के शौकीन दीपक रावत पहले हल्द्वानी में बतौर एसडीएम तैनात थे। उसके बाद वो बागेश्वर में डीएम बने। कुमाऊं मंडल विकास निगम के भी एमडी भी रहे।

इन सबके बीच जब उनकी पोस्टिंग नैनीताल में हुई थी, तो उस वक्त उनके कामों को देखकर उन्हें शेरदिल, सिंघम जैसे नाम दिए जाने लगे। आज दीपक रावत हरिद्वार में तैनात हैं। हरिद्वार में बेईमानों के लिए आफत बने इस डीएम ने कार्यप्रणाली में सुधार की ओर बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, सरकारी ऑफिस कहीं भी बेधड़क जाना, बिना डरे कार्रवाई करना, गलत को गलत की तरह और सही को सही की तरह लेने वाले दीपक रावत का अंदाज हरिद्वार क लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक आंकड़ा कहता है कि बीच में गूगल पर देश के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले जिलाधिकारी दीपक रावत ही थे। आप हरिद्वार में सुबह या शाम किसी नुक्कड़, चौक-चौराहे पर जाएंगे, तो पता चलगा कि चर्चाओं में दीपक का नाम ही शुमार है।

गरीबों, पीड़ितो और बजुर्गों की दुआओं का असर है कि ये जिलाधिकारी लगातार काम कर रहा है। डीएम दीपक रावत कहते हैं कि वो अपने काम को बेहद पसंद करते हैं। उन्हें उनका काम बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लगता। दीपक रावत को ट्रैकिंग, बर्ड फोटोग्राफी के शौकीन इस अधिकारी को आप कई बार गली, नुक्कड़ में क्रिकेट खेलते भी देख सकते हैं। यानी शांत है तो मित्र और गुस्सा है तो इस डीएम से बड़ा दुश्मन आपका कोई नहीं हो सकता। हालांकि, उनका गुस्सा अक्सर तभी देखा जाता है जब वो सिस्टम में गड़बड़ी देखते हैं। देश के सबसे तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाने वाले इस जिलाधिकारी को युवाओं ने अपना आदर्श बना लिया है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से ऐसे शेरदिल जिलाधिकारी को सलाम।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home