image: Girl molested in kotdwara

पौड़ी के बाद कोटद्वार में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी निकला रियाजुद्दीन !

Oct 3 2017 4:12PM, Writer:कपिल

अभी दो दिन पहले देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई थी। पौड़ी में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने नसीम अख्तर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। अब फेसबुक और बाकी सोशल मीडिया पर एक और खबर वायरल हो रही है। पौड़ी के बाद कोटद्वार में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पूरा पुलिस प्रशासन हिल गया है। माता-पिता की चिंताएं बढ़ गईं हैं। जिससे सामाजिक कार्यकर्ता और जनता में काफी आक्रोश बना भरा हुआ है। नगर के मानपुर में नाई का काम करने वाला 40 साल के व्यक्ति 4 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने पूरी आप बीती परिवार को बताई। इस खबर से बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बना है।

बताया गया है कि कोटद्वार में भी 4 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। इसके साथ ही इस खबर के साथ एक तस्वीर भी वायरल की जा रही है, जिसमें एक शख्स लोगों के बीच में घिरा है। इसे रियाजुद्दीन कहा जा रहा है। फेसबुक पर जो पोस्ट वायरल हो रही है उसमें लिखा गया है कि ‘पौड़ी की तरह आज कोटद्वार मैं भी एक व्यक्ति रियाजुद्दीन नामक दरिंदे ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म। ये मानपुर कोटद्वार में नाई का कार्य करता हैं। उत्तराखंड में आये दिन ऐसी करतूत होने का मतलब है कि कुछ सालों में कोटद्वार की हालात नजीबाबाद और बिजनौर जैसी होने वाली है। ये सब घटनाये पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। तुरंत इसकी सूचना कोटद्वार कोतवाली में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मुजरिम को गिरफ्तार कर मासूम को मेडिकल के लिए कोटद्वार संयुक्त अस्पताल में भेज दिया है।

इस तरह की बढ़ती घटनाओं की वजह से शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। कोटद्वार में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार माहौल बिगाड़ा जा रहा है। कभी मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाते है और मांस फेक देते है, कभी लाशें खो नदी में फेंक कर चले जाते हैं इस खबर की पड़ताल लगातार जारी है। आगे जो भी जानकारी मिलेगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले पौड़ी में शर्मनाक वारदात हुई थी। हैरानी की बात तो ये है कि बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भी कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहा है। अगर मामले में कोई भी कड़ी कार्रवाई तरीके से की जाए तो हर कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले 10 बार सोचेगा। लेकिन पता नहीं क्यों समाज में एक ऐसा संदेश नहीं दिया जाता, जिससे इस तरह की घिनौनी हरकत करने से लोग डरें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home