image: Indian army demolished terror groups in kashmir

बॉर्डर पर गढ़वाल राइफल के जवानों की गर्जना, पाकिस्तान से आए 5 आतंकी ढेर !

Oct 3 2017 6:53PM, Writer:सुमित

सीमा पर भारतीय सेना को की छठी गढ़वाल राइफल ने अद्भुत साहस और शौर्य का परिचय दिया है। जवान आतंकियों के लिए काल बन गए हैं। जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम कर दी। इसके साथ ही अलग अलग सैन्य कार्रवाई में 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर दो आतंकियों को मौत की नींद सुलाया गया है। बताया जा रहा है कि तंगधार में इस वक्त 6ठी गढ़वाल राइफाल के जवान तैनात हैं। इसके अलावा केरन सेक्टर में एक आतंकी को मौत की नींद सुलाया गया है। इसके अलावा बारामूला जिले में दो अातंकवादियों को मार गिराया गया है। साफ है कि इंडियन आर्मी आतंकियों को अब किसी भी हाल में बख्शना नहीं चाहती। इससे पहले आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत साफ कर चुके हैं कि किसी भी आतंकी को देखते ही उसे गोली मार दी जाएगी।

जनरल बिपिन रावत के इस आदेश का इंडियन आर्मी के जवान पालन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनरल रावत के आदेश के बाद ही गढ़वाल राइफल को सीमा पर तैनात किया गया है। आतंकियों पर काल बनकर बरसना गढ़वाली राइफल के जवानों की खास बात है। उधर खबर है कि इंडियन आर्मी की इस हुंकार से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। खबर आई थी कि पाकिस्तान इस बौखलाहट में अपने ही नागरिकों को निशाना बनाता जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया का कहना है कि बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास जवानों को रामपुर सेक्टर में पीओके से घुसपैठ की कोशिश किए जाने की खबर मिली थी। जवानों ने पहले आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा। आतंकी ने ये बात मामने के बजाय बड़ी गलती कर ली। उन्होंने फायरिंग शुरू कर डाली। बस फिर क्या था इंडियन आर्मी के जवानों ने इसका जवाब दे दिया।

सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मौके पर ही ढेर हो गए। राजेश कालिया ने बताया कि कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे गढ़वाल राइफल के जवानों को सीमा के अंदर आतंकवादियों के घुसपैठ की भनक लगी। सेना ने तुरंत कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी के पास दो हथियार बरामद किये गये हैं। कर्नल राजेश कालिया का कहना है कि तंगधार के घने जंगलों में अब भी अभियान जारी है। इससे पहले पाकिस्तानी आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश की। इस कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय सेना के जवानों ने एक और आतंकी मार गिराया। इससे पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलओसी पर सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया था। रक्षा मंत्री के साथ खुद आर्मी चीफ बिपिन रावत भी मौजूद थे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home