जनरल बिपिन रावत के साथ खड़ी हुई एयरफोर्स, पाक के खिलाफ शॉर्ट नोटिस में युद्ध के लिए तैयार !
Oct 5 2017 5:04PM, Writer:कपिल
भारत पाकिस्तान और भारत चीन के बीच तनातनी के बारे में आप जानते ही होंगे। पाकिस्तान से भारत में लगातार घुसपैठ की जा रही है। ऐसे में भारत की वायुसेना के प्रमुख बी एस धनोआ का कहना है कि देश की एयरफोर्स चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको याद होगा कि ऐसा ही बयान कुछ वक्त पहले देश के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने भी ऐलान किया था कि पाकिस्तान की तरफ से अगर एक भी हरकत हुई तो, दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। इसके साथ ही जनरल ने कहा था कि सीमा पर घुसपैठियों से निपटने के लिए ऑपरेशन अर्जुन चलाया जा रहा है। इसके बाद देश के एयरफोर्स चीफ का बयान सामने आया है। वायु सेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने कहा कि भारत की एयर फोर्स चीन से मुकाबले में पूरी तरह से तैयार है। सेना दो मोर्चों पर युद्ध के लिए भी तैयार है।
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भारतीय सेना फुल स्पेक्ट्रम ऑपरेशन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कोई भी फैसला बस सरकार को लेना है। यानी साफ है कि बस एक इशारे की देर है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दो मोर्चों पर जंग की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना शॉर्ट नोटिस पर भी जंग के लिए तैयार है। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने खुद कहा था कि देश को दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। बिपिन रावत पहले ही कह चुके हैं कि चीन ने एक बार फिर से अपनी ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया है। उधर पाकिस्तान के साथ सुलह की अभी कोई उम्मीद नहीं है। आर्मी चीफ ने साफ साफ कहा था कि पाकिस्तान की सेना और वहां की सरकार भारत को दुश्मन मानती है।
अब एयरफोर्स चीफ ने भी अपनी बात कह डाली है। उन्होंने कहा कि दो मोर्चों पर जंग के लिए भारत को 42 स्क्वाॅड्रन्स की जरूरत है। एयरफोर्स चीफ ने कहा कि चुम्बी वैली में चीनी फौज मौजूद है। लेकिन, वो समर एक्सरसाइज के बाद वो वहां से हट जाएंगे। पाकिस्तान को लेकर एयरफोर्स चीफ ने कहा कि भारत के पास पाकिस्तान के हथियारों को लोकेट करने और तबाह करने की काबिलियत है। उन्होंनें यहां तक कह दिया कि हम शाॅर्ट नोटिस पर भी जंग के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमे थल सेना की जरूरत है, जिसकी कमान जनरल बिपिन रावत के हाथ में है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि एक इशारे की देर है और भारतीय वायु सेना तैयार हो जाएगी। कुल मिलाकर कहें तो सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के ऐलान के बाद एयर फोर्स चीफ ने भी हुंकार भर ली है। देखना है कि आगे पाकिस्तान और चीन जैसे मुल्कों की तरफ से क्या बयान आता है।