उत्तरकाशी में भूकंप के झटके से दहशत, भू-गर्भ वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी !
Oct 5 2017 9:27PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड को प्राकृतिक आपदा के लिहाज से संवेदनशील राज्य बार बार कहा जाता है। भूस्खलन, बाढ़ और भूकंप की वजह से आए दिन उत्तराखंड में लोग भयभीत हो जाते हैं। एक बार फिर से देवभूमि में भूकंप की वजह से दहशत मच गई। उत्तरकाशी जिले के लोग आज भूकंप के झटके से दहशत में आ गए। राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र के मुताबिक फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गुरुवार शाम करीब चार बजे उत्तरकाशी जिले में अचानक धरती डोली और इससे लोग घबरा गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस होने पर भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। इस साल मार्च से अब तक उत्तरकाशी में भूकंप का ये आठवां झटका है। ऐसे में सतर्क रहिए, सावधान रहिए। हम आपको सतर्क और सावधान रहने के लिए इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि खतरा खत्म नहीं हुआ।
धरती के अंदर चल रही उथल-पुथल को लेकर पहले से तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इसके बारे में आपका सावधान रहना बेहद जरूरी है। खासतौर पर तब जब ये बता पाना मुश्किल हो कि किसी भी क्षेत्र में कब और कितना बड़ा भूकंप कितनी अवधि के भीतर आ सकता है। ऐसे में चिंता बढ़नी अस्वाभाविक भी नहीं। भू विशेषज्ञों की मानें तो उत्तराखंड में जिस प्रकार से तरह से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, हो सकता है कि ये बहुत बड़े खतरे के संकते हैं। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के एक्सपर्ट्सके मुताबिक उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बड़े भूकंप की आशंका हर वक्त बनी है। ये आने वाले दिनों से लेकर 50 साल बाद भी आ सकता है। बताया जा रहा है कि हिमालयी क्षेत्र की भूगर्भीय प्लेटों का लगातार तनाव बढ़ रहा है कि और ये ही इसकी सबसे बड़ी वजह है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इंडियन प्लेट हर साल 45 मिलीमीटर की रफ्तार से यूरेशियन प्लेट के नीचे घुस रही है। इससे भूगर्भ में लगातार ऊर्जा पैदा हो रही है। तनाव बढ़ने से निकलने वाली भयंकर ऊर्जा से भूगर्भीय चट्टानें फट सकती हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि 2000 किलोमीटर लंबी हिमालय श्रृंखला के हर 100 किमी क्षेत्र में उच्च रिक्टर स्केल का भूकंप आ सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में ऐसी 20 जगहें हो सकती हैं। वैसे इस बेल्ट में इतनी शक्तिशाली भूकंप आने में करीब 200 साल का वक्त लगता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हालात इशारा कर रहे कि उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। भू-गर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरेशियन-इंडो प्लेट की टकराहट से भूमि के भीतर से ऊर्जा बाहर निकलती रहती है। इससे भूकंप के झटके आते रहते हैं।