उत्तराखंड के लिए गौरवशाली खबर, सुरेश रैना के साथ रणजी खेलेगा गैरसैंण का लाल !
Oct 6 2017 2:53PM, Writer:कपिल
क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो लगातार परवान चढ़ता जा रहा है। इस खेल में उत्तरखंड के युवा भी बड़ा कमाल करते जा रहे हैं। हालांकि अब तक उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन नहीं बना है, इसके बाद भी राज्य के युवा खिलाड़ी अपना दम खम दिखाकर टीम इंडिया के सलेक्टर्स का दिल जीत रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे उत्तराखंडियों की फेहरिस्त में अब एक और नाम शआमिल हो गया है। हम बात कर रहे हैं गैरसेंण के होनहार बेटे हिमांशु असनोड़ा की। हिमांशु असनोड़ा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके खेलने के अंदाज को देखकर अच्छे खासे खिलाड़ी उनके मुरीद बनते जा रहे हैं। हिमांशु का सलेक्शन उत्तर प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम के लिए हो गया है। इस वक्त उत्तर प्रदेश की रणजी टीम की कप्तानी भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना करेंगे।
खुद सुरेश रैना का मानना है कि रणजी के लिए नए चेहरों का सलेक्शन होना काफी जरूरी है। ऐसे में रैना की ही नजर सबसे पहले हिमांशु के खेल पर पड़ी थी। हिंमाशु के लिए रैना कहते हैं कि आने वाले वक्त में ये शानदार खिलाड़ी बन सकते हैं। हिमांशु के सलेक्शन की खबर जैसे ही सामने आई, माता-पिता समेत पूरे गैरसैंण में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसके साथ ही पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। फिलहाल हिमांशु अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में हैं। खास बात ये है कि हिमांशु उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा के भतीजे हैं। हिमांशु के खेल को देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में वो टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में शुमार होंगे। इससे साफ पता चलता है कि देवभूमि के युवा आने वाले वक्त में किस लेवल का खेल दिखा सकते हैं। हिमांशु भी इसी लिस्ट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
इससे पहले हमने आपको बताया था कि अगर सब कुछ ठीक रहा और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन रहा तो देहरादून के प्रियांशु खंडूरी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल प्रियांशु का सलेक्शन रणजी टीम के लिए हो गया है। प्रियांशु एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में उनका सलेक्शन हुआ है। इसके साथ ही देहरादून के साथ साथ पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ी है। प्रियांशु देहरादून के चुक्खुवाला के रहने वाले हैं। प्रिंयाशु ने गुनियाल गांव की अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के कोच रवि नेगी से क्रिकेट की पेचीदगियां सीखी हैं। रवि नेगी ने ही प्रियांशु के हुनर को तराशा है, जो कि प्रियांशु के लिए आने वाले वक्त में वरदान साबित होगा। अब एक और खिलाड़ी रणजी मैच खेलने जा रहा है, हिमांशु को उनके शानदार खेल के लिए बधाई दें।