उत्तराखंड में तैयार हुई एक और सायना नेहवाल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग के लिए सलेक्शन !
Oct 10 2017 11:50AM, Writer:मीत
उत्तराखंड के लिए एक और गौरवशाली पल सामने है। आज देवभूमि की बेटियां हर खेल में अपना नाम रौशन कर रही हैं। ऐसे में कूहु गर्ग लगातार सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। कुहू बैडमिंटन में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के ऑक्शन में कुहू को मुंबई रॉकेट्स ने खरीदा है। कुहू के सलेक्शन से उत्तराखंड के खेल प्रेमियों में खुशी छा गई है। खास बात ये है कि प्रीमियर बैडमिंटन लीग में खेलने वाली कुहू उत्तराखंड से पहली प्लेयर हैं। वो मुंबई रॉकेट्स के लिए मिक्स्ड डबल्स में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। ये लीग 22 दिसंबर से शुरू हो रही है। हाल ही में कुहू ने सीनियर कैटेगरी में शानदा खेल दिखाया था। इस बदौलत उन्होंने इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट में मिकिस्ड डबल्स का खिताब जीता था। साल 2013 में बेल्जियम जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कुहू ने गोल्ड मेडल जीता था।
इसके अलावा कुहू तीन बार वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं। कूहू की प्रतिभा की मुरीद खुद सायना नेहवाल भी हैं। उनके खेल की वो कई बार तारीफ भी कर चुकी हैं। देहरादून की रहने वाली कूहु ने बैडमिंटन की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। उनके खेल को देखकर बड़े बड़े कद्दावर हैरान हैं। कूहु के खेल को देखते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कनाडा ओपन और यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए उनको सलेक्ट किया था। ये पहली बार था जब उत्तराखंड की कोई बेटी ग्रैंड प्रिक्स खेलने गई थी। ऐसा भी पहली बार हुआ जब देहरादून की कुहू ने एक के बाद एक दो इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेले। जूनियर वर्ग की होते हुए कुहू सीनियर लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। सलेक्टर्स का कहना है कि कूहु का खेल अपने आप में अलग है। इस खेल की बदौलत ही वो लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं।
इस जुलाई में भारतीय शटलर ने दो ग्रैंड प्रिक्स में चुनौती पेश की थी। कनाडा के कैलगरी में 11 से 16 जुलाई तक कनाडा ओपन ग्रैंड प्रिक्स खेला गया था । इसके बाद अमेरिका के आनाहिम में 19 से 23 जुलाई तक यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। कुहू ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धमक बढ़ाई थी। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में कुहू ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। देवभूमि के लिए लिए ये गर्व का पल है और हम चाहते हैं कि इस गौरव के पल में आप भी हमारे साथ भागीदार बनें। अगर आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो इसे अपने पहाड़ी दोस्तों के बीच शेयर भी जरूर करें दुनिया को पता लगना चाहिए कि पहाड़ियों में कितना दम खम है और वो किस लेवल पर जाकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। फिलहाल कुहू को हमारी तरफ से बधाइयां।