image: First ranji match to be held in dehradun

उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, 24 अक्टूबर से देहरादून में पहला मैच, ये सितारे आएंगे

Oct 10 2017 3:38PM, Writer:मीत

आखिरकार देहरादून में क्रिकेट मैच कराने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। काफी वक्त से उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस को इस दिन का इंतजार था। इसे लेकर बीसीसीआइ ने एनओसी यानी नो ऑब्जक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है। देहरादून में पहला रणजी मैच 24 से 27 अक्टूबर के बीच खाला जाना है। महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है। इसके लिए बीसीसीआइ की टीम ने रायपुर पहुंचकर मैदान का निरीक्षण किया। मैदान से जुड़ी कुछ खआमियां पाई गई, जिन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादातर खामियों को दूर कर लिया गया है। बीसीसीआइ ने तय किया है कि देहरादून में पहला मैच महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच होगा। इससे देहरादून के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

बीसीसीआइ की कमेटी ने स्टेडियम की साइडस्क्रीन को बड़ा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 250 किलोग्राम और 500 किलोग्राम के दो रोलर की जरूरत बताई गई है। इसके साथ ही एक मेकेनिकल रोलर की आवश्यकता जताई गई थी। बॉलर के रनअप के लिए कवर और प्रैक्टिस पिच के बीच थोड़ा फासला बढ़ाने का सुझाव भी बीसीसीआई की तरफ से दिया गया था। अब जरा ये भी जान लीजिए कि यहां मैच खेलने के लिए कौन कौन से क्रिकेट खिलाड़ी आएंगे। महाराष्ट्र की टीम में केदार जाधव जैसा शानदार खिलाड़ी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में सुरेश रैना, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, सरफराज खान जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। सुरेश रैना के बारे में तो आप जानते ही हैं। मैदान के चारों पर हवाई शॉट्स लगाना उनका पहला काम है। माना जा रहा है कि रैना की बल्लेबाजी देखने के लिए काफी लोग आएंगे।

केदार जाधव अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया में काफी मशहूर हैं। इसके अलावा पीयूष चावला जैसा शानदार लेग स्पिनर भी कई बार वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी करामात दिखा चुका है। सरफराज खान के लिए कहा जाता है कि उनका बल्लेबाजी स्टाइल एकदम सचिन तेंदुलकर की तरह है। ऐसे में उत्तराखंड के खेल प्रेमियों को इस दिन एक बेहतरीन मैच देखने को मिल सकता है। काफी वक्त से उत्तराखंड को इंतजार था कि यहां भी क्रिकेट मैच करवाए जाएं। इससे पहले राजीव शुक्ला जो कि आईपीएल कमिश्नर हैं, वो देहरादून के दौरे पर आए थे। यहां उनहोंने कहा था कि देहरादून में जल्द ही रणजी और आईपीएल मैच देखने को मिलेंगे। आखिरकार वो भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। 24 से 27 अक्यूबर यानी इन चार दिनों में देहरादून में क्रिकेट का नया सिलसिला शुरू होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home