image: Pauri garhwal bina won gold medal

देवभूमि के गांव की बेटी ने रचा इतिहास, 5000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

Oct 11 2017 10:49AM, Writer:शिखा

उत्तराखंड के पहाड़ों की बेटियां किस कदर आत्मनिर्भर होती हैं, किस कदर संघर्षों से लड़कर आगे बढ़ती हैं, किस कदर सामने आने वाली हर मुश्किल का पार करती हैं, ये सब कुछ दुनिया के लिए किसी मिसाल से कम नहीं। आज पहाड़ की बेटियों ने हर जगह अपना नाम रोशन किया है। ऐसे ही एक बेटी है, जिसने साबित कर दिया है कि अगर आपके दिल में कुछ कर गजरने की हिम्मत हो, तो आप बड़े से बड़ा लक्ष्य आसानी से पार कर सकते हैं। इस बेटी ने पूरे देश को एक सीख दी है, कि मेहनत के रास्ते में पैसे का कोई मोल नहीं। पहाड़ की इस बेटी का नाम है बीना। इस बेटी ने साबित किया है कि अगर मजबूत हौसला दिल में हो तो दुनिया का कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। आप भी बीना के इस हौसले को हर बार सलाम करेंगे।

पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कालेज जगतेश्वर में बीना पढ़ाई करती हैं। छोटी सी उम्र और इतने बड़े हौसलों वाली ये लड़की साहित कर रही है कि आने वाले वक्त में पूरे देश में इसका नाम होगा। इस बेटी ने 5 हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। पौड़ी गढ़वाल के साथ साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीना ने हिम्मत नहीं हारी। 5000 मीटर की दौड़ इतनी आसान नहीं होती। इसके लिए स्टेमिना चाहिए, हिम्मत चाहिए, शरीर की मजबूती चाहिए, बजोड़ कदमों की थाप चाहिए तभी आप ऐसे मुश्किल टास्क को पार कर सकते हैं। आपको जानकर खुशी होगी और गर्व होगा कि ये सारी खूबियां बीना में मौजूद हैं। बीना ने हर बाधा को पार किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

अब बीना उत्तराखंड की तरफ से राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेगी। अगर आप भी चाहते हैं कि पहाड़ के बेटी को शुभकामनाएं मिलें, तो लोगों तक इस खबर को जरूर पहुंचाएं। राज्य समीक्षा की टीम को पूरा भरोसा है कि बीना अब नए कीर्तिमान रचेगी। पहाड़ की इस पीटी उषा ने अचानक सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। खास बात ये है कि नेशनल चैंपियन शिप के मं बीना को और भी बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। अगर बीना यहां भी बाजी मार लेती हैं, तो आगे आने वाले कई अंतर्राष्ट्रीय खेलों में वो हिस्सा ले सकेंगी। बीना को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। हमें आप पर गर्व है और उम्मीद करते हैं कि नेशनल चैंपियनशिप में भी आप गोल्ड मेडल जीतें। आप भी बीना को अपनी शुभकामनाएं दे, आपकी शुभकामनाओं की बदौलत भी बीना ये मेडल जीत सकती हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home