सतपुली, पौड़ी, रायवाला के बाद कोटद्वार में बवाल, अब लगे ‘लव जेहाद’ के आरोप !
Oct 11 2017 12:06PM, Writer:सुमित
उत्तराखंड की शांत वादियां बीते कछ दिनों से बेहद अशांत हैं। बड़ा सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड का माहौल खराब कौन कर रहा है ? क्यो बार बार लोगों को उकसाया जा रहा है कि वो कछ बड़ा कदम उठाएं ? सतपुली में गाय के बझड़े से कुकर्म, पौड़ी में चार साल की बच्ची से बलात्कार, रायवाला में नृशंस हत्या और अब कोटद्वार । आखिर क्यों देवभूमि को बार बार दागदार करने की कोशिश की जा रही है ? क्या ऐसा नहीं लगता है कि बीते दिनों से ऐसी घटनाएं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। पुलिस को सख्त एक्शन लना होगा उन लोगों के खिलाफ जो माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेना होगा जो अफवाह फैलाकर बवाल मचा रहे हैं। लेकिन इस बीच एक खबर सामने आ रही है और हैरानी की बात तो ये है कि लोग इसे लव जेहाद से जोड़ रहे हैं।
अब सोशल मीडिया और कुछ मीडिया वेब पोर्टल में खबर छपी है कि कोटद्वार में विशेष समुदाय के के लड़के का स्थानीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के पर आरोप है कि उसने लड़की को जमकर बहलाया फुसलाया। ये बात यहां तक बढ़ गई कि वो लड़की को भगा कर ले गया। कुछ धार्मिक संगठनों के इस बात की खबर लगी तो उन्होंने समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाया। लाठी-डंडों से लैस लोग विशेष समदाय के लोगों की दुकानों में पहंचे और मारपीट करने लगे। इसके साथ ही दकानों में भी तोड़ फोड़ की गई। जब तक पुलिस पहुंचती तक तब ये लोग वहां से गायब हो चुके थे। इस बारे में लड़की की माँ ने अपनी रिपोर्ट में दो ठेकेदारों इमरान और अकबर पर लड़की को गायब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
जिस लड़के पर लड़की को भगाने के आरोप लगे हैं, सका नाम सरफराज बताया जा रहा है। रिपोर्ट में लापता युवती की मां ने कहा है कि कुछ ही महीने बाद नकी बेटी की शादी होनी थी लेकिन उसके गायब होने से सारा परिवार परेशान है। महिला ने अपनी पुत्री को एक सोची समझी साजिश के तहत गायब करने का आरोप भी लगाया है। अब जरा लव जेहाद का मतलब समझ जाइए। कोई मस्लिम युवक हिंदू लड़की से शादी करता है और बाद में से छोड़ देता है, तो ये लव जेहाद की श्रेणी में आता है। कोटद्वार में जो हुआ उसे कई संगठन ‘लव जेहाद’ का नाम दे रहे हैं। हालांकि राज्य समीक्षा इस खबर की पुष्टि नहीं करता लेकिन अगर सच में ऐसा है तो देवभूमि के लिए ये एक गंभीर मसला हो सकता है। दखना होगा कि इस केस में आगे क्या होता है। हमारी अपील है कि शांति बनाए रखें।