image: CM trivendra visit to deval

सीएम त्रिवेंद्र ने फिर दी पहाड़ी मिसाल, देवभूमि के गावों के लिए किए कई बड़े ऐलान !

Oct 11 2017 2:13PM, Writer:कपिल

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे जनता के दिलों में जगह बनाई जा सके। वैसे देखा जाए तो उत्तराखंड बनने के बाद पहला ऐसा मुख्यमंत्री देखने को मिल रहा है, जो लगातार गावों का दौरा कर रहे हैं और आम लोगों और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। सीएम त्रिवेंद्र हाल ही में चमोली के देवाल ब्लाक के अंखिरी गांव हिमनी पहुंचे। उन्होंने गांव में काश्तकारों के साथ बेमौसमी मटर की फसल कटाई की। इसके साथ ही स्थानीय किसानों का इस काम के लिए उत्साहवर्द्धन किया। सीएम में लोगों को जड़ी-बूटी की खेती करने और सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में काम करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेत में उतरकर मटर की फलियां भी तोड़ी। उन्होंने बताया कि साल 2019 तक प्रदेश के सभी गांव बिजली से रोशन हो जाएंगे। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि हिमनी में मटर की खेती के लिए मौसम बेहद शानदार है।

उन्होंने बताया कि बेमौसमी मटर की खेती कर किसान अच्छा पैसा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेती से किसानों को रोजगार का साधन तो मिलेगा ही साथ ही मटर के छिलके दुधारु पशुओं को खिलाकर दुग्ध उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। मटर की जड़ों में नाइट्रोजन ग्रन्थियां होती है, जो मिट्टी की उत्पादकता और ज्यादा बढ़ाती हैं। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आने वाले वक्त में किसानों को मटर की खेती के लिए अच्छे किस्म के बीज और खाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र रात ने कई घोषणाएं की जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घेस गांव में फॉरेस्ट गेस्टहाउस को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय राजकीय इंटर कॉ़लेज में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि हिमनी जैसे सीमांत गांवों में 2018 तक पहले बिजली पहुंचाई जाएगी।

इसके साथ ही एक शानदार ऐलान ये रहा कि बिजली से वंचित परिवारों को मुफ्त में सोलर ब्रीफकेस दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैलून टेक्नोलॉजी के जरिए क्षेत्र को मोबाईल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही देवसारी बांध को जल्द बनाने की कोशिशें की जाएंगी। उन्होंने ऐलान किया है कि औली-वेदनी बुग्याल में यात्रियों की सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। सीएम त्रिवेंद्र ने बताया कि इस क्षेत्र में अखरोट, सेब और फूल उत्पादन की भी अपार संभावनाएं हैं। इसलिए इलाके में जल्दी ही सब्जी भंडारण और विपणन केन्द्र की व्यवस्था की जाएगी। सीएम त्रिवेंद्र ऩे बताया कि इस साल मटर की फसल से एक से डेढ़ करोड़ की आय किसानों को हो सकती है। कुल मिलाकर कहें तो सीएम त्रिवेंद्र लगातार लोगों के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। आने वाला वक्त तय करेगा कि इससे लोगों को कितना फायदा मिलता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home