Video: उत्तराखंड की असली ‘दंगल गर्ल’, 5 मिनट में ही पहलवान को चित कर दिया
Oct 12 2017 11:58AM, Writer:कपिल
आज आप उत्तराखंड की लेडी पहलवान का असली दंगल देख ही लीजिए। ये वो पहलवान है, जिसने पुरुष पहलवान को सिर्फ 5 मिनट में चित कर दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं देहरादून के ढकरानी गांव में रहने वाली नेहा तोमर की। नेहा अभी महज 18 साल की है। लेकिन इस उम्र में इस लड़की ने ऐसे ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं कि हर कोई दंग रह जाता है। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं उसमें उत्तराखंड की इस महिला पहलवान का मुकाबला दिल्ली से आए पुरुष पहलवान से होता है। सिर्फ 5 मिनट क खेल में ही नेहा ने दिल्ली के पहलवान को चित कर दिया। ये नेहा तोमर का शौक नहीं जुनून है। देहरादून की रहने वाली इस लड़की को पुरुष पहलवानों को पटकने में मजा आता है। 3 साल पहले नेहा ने एक बड़े चैंपियन को मात दे दी थी। इसके बाद से चर्चा में आ गई थीं।
इसके बाद नेहा को स्थानीय लोग लेडी सुल्तान कहने लगे। इस शानदार करियर के दौरान नेहा अब तक ना जाने कितने पुरुष पहलवानों को मात दे चुकी है। वैसे परुषों को चुनौती देने में अब तक गीता फोगाट और बबीता फोगाट जैसी पहलवानों का ही नाम सामने आता था। लेकिन अब इस लिस्ट में नेहा तोमर का नाम जुड़ गया है। जिस वीडियो को हम आपको दिखा रहे हैं, स मौके के गवाह करीब 4 हजार से ज्यादा लोग बने। नेहा की लंबाई पांच फीट 2 इंच, तो दिल्ली के पुरुष पहलवान की लंबाई 6 इंच से ज्यादा। पहले नेहा ने राहल को पटखनी दी। इसके बाद उन्होंने फिर से किसी को दंगल के लिए ललकारा। इसके बाद दिल्ली के पहलवान हारून ने उनका चैलेंज स्वीकार किया। नेहा ने पहलवान हारुन को सिर्फ पांच मिनट में पटखनी दे डाली थी। ये है उत्तराखंड की पहलवान का दम।
देहरादून के ढकरानी की रहने वाली हैं नेहा एक किसान की बेटी हैं। 11 साल की उम्र में उन्होंने पहलवानी शुरू कर दी थी। नेहा की तीन बहनें और एक भाई हैं। पिता खेती करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए नेहा को इस खेल के लिए सही डाइट नहीं मिल पाती है। नेहा कहती हैं कि अगर सरकार की तरफ से मदद मिले तो वो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधत्व करना चाहती हैं। साक्षी मलिक नेहा की रोल मॉडल हैं। फिलहाल राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से नेहा को शुभकामनाएं