Video: देहरादून का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ऐसी खूबियां लॉर्ड्स में भी नहीं मिलेंगी !
Oct 13 2017 6:40PM, Writer:सुमित
इसे उत्तराखंड का गौरव कहें या फिर वर्ल्ड क्रिकेट के लिए एक और शानदार जगह, दोनों ही बातें बराबर हैं। अब तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स को वर्ल्ड क्रिकेट का मक्का कहा जाता था। लेकिन हम ये कहेंगे कि देहरादून का क्रिकेट ग्राउंड हर क्रिकेटर के लिए किसी मंदिर से कम नहीं होगा। ऐसी सुविधाएं और हाईटेक टेक्नोलॉजी इस ग्राउंड में दी गई हैं कि हर कोई दंग रह जाएगा। हाल ही में बीसीसीआई द्वारा इस स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मान्यता दी गई है। आज हम आपको इस क्रिकेट ग्राउंड के बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आपको बेहद खुशी होगी। खुशी की बात तो ये है कि यहां आपको अगले साल से आईपीएल के मैच भी देखने को मिलेंगे। उत्तराखंड का राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इंटरनेशनल मानकों पर एकदम फिट बैठता है।
कई क्रिकेटर्स कहते हैं कि जिस तरह से धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम वर्ल्ड क्रिकेट में मशहूर हो रहा है, कुछ इसी तरह से दून स्टेडियम भी सुपरहिट होगा। इस स्टेडियम को बनाने में अब तक कुल मिलाकर 300 करोड़ का खर्चा बताया जा रहा है। इस मैदान पर इंटरनेशनल डे-नाइट मैच हो सकते हैं। इसके लिए इस स्टेडियम में चार हाई मास्क लाइट्स लगाई गई हैं। इन चार हाई मास्क लाइट्स में 392 सोलर पावर और एलईडी लाइट्स हैं, जो अंधेरे में भी स्टेडियम को रोशनी से भर देंगी। फिलहाल इस स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। कहा जा रहा है कि आने वाले दो सालों के भीतर इस स्टेडियम में दर्शक क्षमता को बढ़ाकर 40 हजार कर दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो आने वाले वक्त में ये लॉर्ड्स को पीछे छोड़ देगा। लॉर्ड्स में दर्शकों के बैठने की क्षमता 30 हजार है।
भारत में पहली बार किसी स्टेडियम की छत को टैनसाइल फैब्रिक और पॉली कार्बोनेट से मिलाकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही दुनिया के काफी कम स्टेडियम में ऐसा देखने को मिलता है। इंटरनेशनल पैमानों के हिसाब से पांच पिच तैयार की गई हैं। इसके साथ ही यहां प्रैक्टिस के लिए भी 5 पिच बनाई गई हैं। अब बात सुरक्षा की भी कर लेते हैं। इसके लिए यहां हाीटेक टेक्नोलॉजी वाला अत्याधुनिक एक्सिस कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ यहां बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सुरक्षा व्यवस्था भी है। मीडिया और ब्राडकास्टिंग के लिए इस स्टेडियम में आधुनिक आईपी बेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस केबिन तैयार किए गए हैं। इस शानदार स्टेडियम में 100 वर्ग मीटर की दो वीडियो स्क्रीन आपको मिलेंगी। इसके अलावा आपको यहां कारपोरेट बॉक्स, रेस्टोरेंट एरिया और लाउंज जैसी व्यवस्थाएं भी मिलेंगी।