image: Indian Army killed lashkar top commander

सेना की विराट पावर, ढेर कर दिए लश्कर के कमांडर, लगाई ललकार, है कोई और

Oct 14 2017 8:06PM, Writer:kapil

भारतीय सेना इन दिनों कश्मीर घाटी में कमाल कर रही है। एक के बाद एक आतंकी ढेर हो रहे हैं। इसका कारण ये है कि भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ मिशन ऑल आउट छेड़ दिया है। एक के बाद एक आतंकी संगठननों के टॉप कमांडर मारे जा रहे हैं। अब सेना ने लश्कर के टॉप कमांडर को मार गिराया है। पुलवामा के लिटर गांव में जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो कमांडर वसीम शाह और हाफिज निसार मारे गए। वसीम शाह लश्कर का कमांडर होने के साथ साथ मोस्ट वॉन्टेड भी था। ये एनकाउंटर आतंकियों के लिए एक सबक है, हालांकि वो सबक सीखने को तैयार कहां हैं। मरने के लिए कश्मीर घाटी में आ जाते हैं। हालांकि इस एनकाउंटर के दौरान भी वही पुरानी समस्या एक बार फिर से दिखाई दी। सुरक्षाबल आतंकियों से लड़ रहे थए और स्थानीय निवासी पथराव कर रहे थे।

आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान स्थानीय निवासियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। पथराव करके वो सुरक्षाबलों के काम में रुकावट डाल रहे थे। जवानों ने उनको समझाने की कोशिश की, और अपना काम पूरा किया। इस मुठभेड़ के बाद कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई है। साथ ही एक शख्स जख्मी भी हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, अभी और आतंकी छिपे हो सकते हैं। खास बात ये है कि इस साल अभी तक 171 आतंकियों को सेना के जवानों ने दोजख का रास्ता दिखाया है। लश्कर के कमांडर वसीम शाह को आर्मी की भाषा में A++ कैटेगरी का आतंकी बताया जा रहा है। वसीम को ओसामा के नाम से भी जाना जाता था। मारे गए दोनों आतंकियों के पास से एके 47 राइफल, एके-56 और 6 एके मैगजीन बरामद की गई हैं।

कश्मीर घाटी में वसीम शाह की सुरक्षाबलों को काफी समय से तलाश थी। खास बात ये है कि वो बुरहान वानी गैंग का आतंकी था. बुरहान वानी ने आतंकियों के साथ सोशल मीडिया पर जो फोटो अपलोड की थी, उस फोटो में दिख रहे सारे आतंकी अब मारे गए हैं। वो फोटो इतिहास का हिस्सा बन गई है। वसीम शाह के बारे में कहा जाता है कि वो खुद को ओसामा की तरह मशहूर करना चाहता था। उसकी तमन्ना थी कि वो कश्मीर में कुछ ऐसा करे जैसा ओसामा ने अमेरिका में किया था। उसकी ये ख्वाहिश तो अधूरी रह गई, हां उसका अंजाम जरूर ओसामा की तरह हुआ है। कुल मिलाकर कश्मीर में आतंकियों की धर पकड़ जारी है, जो भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है, या फिर जो भी आतंकी संगठन का कमांडर बन कर आ रहा है उसे फौरन मार गिराया जा रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home