image: Success story of tripti bhatt

देवभूमि में पैदा होती हैं ऐसी बेटियां, भ्रष्टाचारियों की काल बनी वर्दी वाली पहाड़ी शेरनी!

Oct 23 2017 10:41AM, Writer:शैलजा

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ऐसे ऐसे जिलाधिकारी और ऐसे ऐसे पुलिस ऑफिसर्स हैं, जो भ्रष्टारियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत साबित हो गए हैं। पहाड़ों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में जुटे ये अधिकारी लगातार पहाड़ के लोगों के आदर्श बन रहे हैं। चाहे आप बात रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल की करें, चाहे आप बात हरिद्वार के दबंग जिलाधिकारी दीपक रावत की बात करें, या फिर टिहरी की डीएम सोनिका की बात करें। हर कोई अपने अपने अंदाज से लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाते जा रहे हैं। इस बीच एक और दबंग पुलिस अधिकारी हैं, जो अपने कामों की वजह से पहाड़ों में नई अलख जगा रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं चमोली की एसपी तृप्ति भट्ट की। ये वो दबंग पुलिस अधिकारी हैं, जो भ्रष्टाचारियों के लिए मुश्किल का दूसरा नाम बन गई हैं।

तृप्ति भट्ट का जन्म अल्मोड़ा में हुआ था। 1989 में जन्मी तृप्ति भट्ट शुरुआत से ही बड़े लक्ष्य वाली रहीं। तृप्ति भट्ट के पिता लेक्चरर रहे हैं और माता गृहणी रही हैं। चार बेटे-बेटियों में सबसे बड़ी तृप्ति ने दस तक की शिक्षा बीरशेवा स्कूल अल्मोड़ा में की। आप तृप्ति भट्ट की कुशाग्र बुद्धि का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि हाईस्कूल में उन्होंने 94 फीसदी अंक हासिल किए थए। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, अल्मोड़ा से उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई की। 12 वीं में भी तृप्ति भट्ट के 90 फीसदी अंक आए थे। इसके बाद तृप्ति भट्ट ने इंजीनियरिंग को चुना और आगे की पढ़ाई करने के लिए पंतनगर चली गयीं। पंतनगर से इंजीनियरिंग की पढाई पूरी की तो , यू.पी.एस.सी के लिए तैयारी की। आपको ये जानकर भी गर्व होगा कि तृप्ति भट्ट ने पहली ही बार में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी।

2013 में ही पहाड़ों की बेटी पुलिस ऑफिसर बन गई। जब उनकी पोस्टिंग देहरादून में हुई तो खनन और ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। ऋषिकेश में अवैध शराब और ड्रग्स के अवैध कारोबरियों के लिए तृप्ति भट्ट काल बन गई थीं। ऐसे तमाम अड्डों को उन्होंने बंद करवा दिया। इसके साथ ही कई सेक्स रैकेट के सिंडिकेट का उन्होंने खुलासा कर हड़कंप मचा दिया।उत्तराखंड के युवाओं के लिए ये दंबग पुलिस ऑफिसर आज मिसाल बन गई हैं। इसके अलावा खास बात ये है कि तृप्ति भट्ट शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। फिलहाल तृप्ति चमोली जिले की एसपी हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि जबसे तृप्ति भट्ट ने चमोली का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है, तबसे अपराध पर पूरी तरह से लगाम लग गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इन्हें सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस दबंग पुलिस ऑफिसर को सम्मानित कर चुके हैं। ऐसी दबंग लेडी ऑफिसर को राज्य समीक्षा का सलाम।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home