image: Uttarakhand to host 38th national games

खुशखबरी, इस बार देवभूमि में होंगे नेशनल गेम्स, लेकिन गोवा ने फंसाया पेंच

Oct 24 2017 10:12AM, Writer:साक्षी

अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपको इस बार के नेशनल गेम्स उ्तराखंड में ही देखने को मिलेंगे। जी हां अच्छी खबर ये है कि 2018 में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजक की दौड़ में उत्तराखंड अब भी बना है। हालांकि गोवा से उत्तराखंड को कड़ी टक्कर मिल रही है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की नवंबर में एक मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में ही फैसला हो जाएगा कि किस राज्य में नेशनल गेम्स का आयोजन होगा। तब तक गोवा के साथ उत्तराखंड भी इस दौड़ में बना है। इससे पहले केरल में 35वें नेशनल गेम्स खत्म हुए थे। इसके बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने 36वें, 37वेंऔर 38वें नेशनल गेम्स के आयोजकों का ऐलान किया था। इन गेम्स के लिए तीन राज्यों का सलेक्शन किया गया था। इसमें गोवा को 36वें नेशनल गेम्स की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ को 37वें नेशनल गेम्स की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ही उत्तराखंड को 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आइओए का मकसद ये था कि जो राज्य पहले तैयारियां कर लेगा, वहीं गेम्स का आयोजन होगा। इस बीच गोवा ने कहा था कि वो नेशनल गेम्स के लिए तैयार नहीं है। इसलिए गोवा ने आइओए से 36वें नेशनल गेम्स कराने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार भी संसाधनों की कमी की वजह से अपनी बात बता चुकी थी। वहीं उत्तराखंड ने नेशनल खेलों के लिए 2015 में ही इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के सामने दावा पेश कर दिया था। लेकिन यहां गोवा ने एक बार फिर से पेंच फंसा दिया। इसी साल गोवा ने खुद को नेशनल गेम्स कराने के लिए तैयार बताया और मेजबानी मांग ली।

इसलिए आइओए को 2018 के नेशनल गेम्स के लिए उत्तराखंड और गोवा में से किसी एक राज्य का चयन करना है। हाल ही में IOA की तरफ से उत्तराखंड और गोवा में टीम भेजी गई थी। तमाम सुविधाओं का निरीक्षण कराया गया। खास बात ये है कि आइओए दोनों ही राज्यों की तैयारियों को देखकर संतुष्ट है। इस बीच उत्तराखंड का दावा ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोवा ने इसी साल खुद को आयोजन के लिए तैयार बताया है। वहीं उत्तराखंड साल 2015 में उत्तराखंड अपना दावा ठोंक चुका है। इस तरह से उत्तराखंड 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का पक्का दावेदार माना जा रहा है। उधर खबर ये है कि गोवा को खेल के लिए बजट की पहली किस्त मिल चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड को दावेदारी पर भी संशय बरकरार है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home