image: Trivendra cabinet approved construction of new kedarpuri

Video: 2018 में अलौकिक दिखेंगे बाबा केदार, मोदी के एक्शन से फुर्ती में त्रिवेंद्र सरकार

Oct 26 2017 9:31AM, Writer:प्रगति

जैसा कि हम आपको बार बार बताते रहते हैं कि पीएम मोदी को महादेव का बड़ा भक्त कहा जाता है। महादेव की भक्ति में डूबे पीएम मोदी की बाबा केदारनाथ पर अटूट आस्था और विश्वास है। कहा जाता है कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले मोदी महादेव का ध्यान करते हैं। हाल ही में मोदी केदारनाथ धाम आए थे। वहां उन्होंने बाबा केदार की निर्माण कार्यों को लेकर कई बड़ी बातें कही थी। जब केदार के कपाट खुले थे उस वक्त भी पीएम मोदी बाबा के दर पर आए थे और देशवासियों से केदारनाथ आने की अपील की थी। ये मोदी की अपील का ही असर कह सकते हैं कि इस बार केदार में रिकॉर्डतोड़ यात्री आए थे। आपदा के बाद पहली बार केदार में ऐसा देखा गया था। पीएम मोदी के इस एक्शन को देखते हुए राज्य की त्रिवेंद्र सरकार भी अब हरकत में आ गई है।

बुद्धवार को त्रिवेंद्र कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में केदारनाथ के लिए बड़ी घोषणा की गई। अब राज्य सरकार भी नहीं चाहती कि केदार के निर्माण कार्यों में किसी तरह की देरी हो। केदारनाथ धाम में बनाई जा रही नई केदारपुरी के निर्माण कार्यों के लिए 16 बिंदुओं की गाइडलाइन को त्रिवेंद्र कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉंसिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत होने वाले इन निर्माण कार्यों के लिए ऑनलाइन डोनेशन की व्यवस्था भी की गई है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने ही केदारनाथ में नई केदारपुरी का शिलान्यास किया था। अब त्रिवेंद्र कैबिनेट ने नई केदारपुरी की कार्ययोजना पर अपनी मुहर लगा दी है। पहाड़ के लोगों को काफी वक्त से इस घोषणा का इंतजार था।

इसके अलावा सरकार का वो ब्लू प्रिंट भी सामने आ गया है, जिसमें दिखाया गया है कि आने वाले वक्त में नई केदरपुरी कैसी होगी। इस ब्लू प्रिंट के वीडियो में साफ दिख रहे हैं कि नई केदरपुरी बेहद ही भव्य और शानदार होगी। इस वीडियो में दिखाया गया है कि मंदिर के सामने एक चौड़ा रास्ता होगा। रास्ते है आस पास छोटे बगीचे या गार्डन होंगे। इसके साथ ही रास्ते के अगल बगल में तीर्थ पुरोहितों के रहने के लिए भवन तैयार होंगे। इसके अलावा एक बड़ा सा चबूतरा भी इस वीडियो में दिखाया गया है , जहां पानी का धरना बहता रहेगा। आप भी ये वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home