उत्तराखण्ड राज्य में हिन्दुस्तान की कुल आबादी का मात्र 0.84% हिस्सा है, लेकिन प्रतिभा के मामले में उत्तराखण्ड राज्य भारत के बाकी राज्यों से काफी आगे है। आज के समय में यदि हम भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री की बात करें तो उत्तराखण्ड से संबंध रखने वाली कई अभिनेत्रियाँ आज टेलिविज़न की दुनिया पर राज कर रही हैं। "क्यूंकि सास भी कभी बहु थी" धारावाहिक में गंगा के रोल में शिल्पा सकलानी हो, विज्ञापन की दुनिया की रूप दुर्गपाल हो, ZeeTV पर प्रसारित धारावाहिक "मेरी डोली तेरे अंगना" की अदिति सजवान हो, "बालिका वधु" की विभा आनंद या फिर सुकृति कांडपाल, चेतना पाण्डेय आदि ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने उत्तराखण्ड का नाम दुनिया में रोशन किया है। इनकी प्रतिभा को देखते हुए TOP10 को चुनना बहुत मुश्किल काम है, स्लाइड्स स्क्रोल कीजिए और जानिये उत्तराखण्ड की 10 लडकियों के बारे में जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन ...
चेतना पाण्डे
1
/
चेतना पाण्डे का जन्म नैनीताल में 3 मई 1989 को हुआ था और उन्होंने देहरादून में अपना बचपन बिताया है। चेतना पाण्डे एक कुमाउनी (पहाड़ी) परिवार की बेटी है, उन्होंने तमिल फिल्म "नेयूम नानुमान" के साथ अपना अभिनय करियर शुरू किया। वर्तमान में चेतना पाण्डे टेलीविजन उद्योग की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है। वह एमटीवी के शो 'फनाह' में बहुत लोकप्रिय हुई थी।
शिल्पा सकलानी
2
/
प्रसिद्ध टेलीविज़न अभिनेत्री शिल्पा सकलानी का जन्म गढ़वाली (पहाड़ी) परिवार में 20 जनवरी 1982 को देहरादून में हुआ था। बाद में वह अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गयी। वह 17 साल की उम्र में टेलेविज़न पर काम करना शुरू कर चुकी थी, साथ ही मुंबई में एच.आर. कॉलेज में वाणिज्य पढ़ रही थीं। देहरादून में साधारण पारंपरिक गढ़वाली विवाह समारोह में शिल्पा ने प्रसिद्ध टीवी अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री को अपना जीवनसाथी बनाया। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक "क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी" में गंगा के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें "टीवी की पसंदीदा बहू" का खिताब दिया।
बरखा बिष्ट
3
/
एक और लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री, बरखा बिष्ट का जन्म 28 दिसंबर 1979 को गढ़वाली (पहाड़ी) परिवार में हिसार में हुआ था। बरखा के पिता सेना में थे और यही कारण रहा कि उन्होंने अपना बचपन विभिन्न शहरों में बिताया। बरखा बिष्ट टेलीविजन उद्योग का एक बहुत ही लोकप्रिय स्टार है और उन्होंने कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया है। बरखा के पिता अपनी सेवानिवृत्ति के बाद रूड़की इंजीनियरिंग कॉलेज में डीन के रूप में काम कर रहे हैं। 2 साल के रिश्ते के बाद, बरखा ने 2 मार्च 2008 को अभिनेता इंद्रैनील सेनगुप्ता से शादी की।
रूप दुर्गपाल
4
/
रूप दुर्गपाल का जन्म 15 अक्टूबर 1998 को कुमाउनी परिवार में अल्मोड़ा में हुआ था। उन्होंने अल्मोड़ा से ही अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की, और ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी कर इंस्ट्रुमेंटेशन और नियंत्रण इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। अभिनय करियर शुरू करने से पहले, रूप ने इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी कार्य किया।
अदिति सजवान
5
/
अदिति सजवान का जन्म गढ़वाली परिवार में देहरादून में 12 फरवरी 1991 को हुआ था। अदिति ने अपने बचपन को विभिन्न शहरों में बिताया। उन्होंने अपने अभिनय के साथ ही मुंबई से बी.एम.एम. की डिग्री पूरी की। अदिति सजवान ने ZeeTV के लोकप्रिय शो "मेरी डोली तेरे अंगाना" के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
विभा आनंद
6
/
विभा आनंद ने टेलीविजन की दुनिया में बहुत कम उम्र में ही शोहरत पा ली थी। उनका जन्म 8 सितंबर 1990 को देहरादून में हुआ था। विभा आनंद का बचपन पूरी तरह देहरादून में ही बीता और बाद में वह अपने अभिनय करियर को persue करने मुंबई चली गयी। विभा ने अपने करियर को प्रसिद्ध टीवी शो "बलिका वधू" की शुग्ना के रूप में शुरू किया, जिसने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई।
सुकृति कांडपाल
7
/
सुकृति कांडपाल का जन्म 20 नवंबर 1987 को कुमाउनी (पहाड़ी) परिवार में हुआ था। सुकृति ने प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट हाई स्कूल नैनीताल से की, जिसके बाद वह मुंबई चली गयी। सुकृति कांडपाल ने "जर्सी नंबर 10" जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया।
आशा नेगी
8
/
आशा नेगी का जन्म 23 अगस्त 1989 को देहरादून में हुआ था। वह गढ़वाल के नेगी क्षत्रिय परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने सेंट मैरी उच्च माध्यमिक विद्यालय देहरादून से अपनी पढ़ाई की। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज देहरादून से स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की। वह प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतिगोगिता "मिस उत्तराखंड" की विजेता रही और उन्होंने ZeeTV के लोकप्रिय शो में से एक में पूर्वी के रूप में अपनी भूमिका से लोकप्रियता पायी।
श्रुति उल्फ़त
9
/
श्रुति उल्फ़त का जन्म देहरादून के एक गढ़वाली (पहाड़ी) परिवार में हुआ था। श्रुति ने देहरादून से अपनी पढ़ाई की और बाद में वह अपने अभिनय करियर को persue करने के लिए मुंबई चली गयी। श्रुती ने देहरादून स्थित प्रसिद्ध थियेटर कलाकार आलोक उल्फ़त से शादी की है। आलोक और श्रुति के देहरादून और मुंबई में स्वयं के अभिनय स्कूल हैं।