Oct 28 2017 3:33PM, Writer:अमिता
मसूरी में इस दिन को पीएम मोदी ने यादगार बना दिया बच्चों ने कहा कि पीएम मोदी के विचारों से और उनकी योग कला को देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद पीएम मोदी ने बालवाड़ी केंद्र नर्सरी विद्यालय में बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाया और उन्हें प्यार किया। बच्चों से पीएम मोदी ने जमकर बातें की। पीएम मोदी लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले ही मोदी बाबा केदार के कपाट बंद होने पर उत्तराखंड आए थे। वहां उन्होंने नई योजनाओं का शिलान्यास किया था। आगे देखिए मसूरी में बच्चों के साथ बिताए पीएम मोदी के पल (स्लाइड्स पर क्लिक करें)
पीएम मोदी
1
/
पीएम मोदी मसूरी में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ थे, तो उनके साथ ही बच्चे बन गए। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ योग किया और खेल खेल में बच्चों को कई काम की बातें सिखा दी। पीएम मोदी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। मसूरी में मोदी केंद्रीय विद्यालय और बालबाड़ी के बच्चों से मिले।
पीएम मोदी
2
/
उन बच्चों ने पीएम मोदी के सवालों के जवाब दिए तो मोदी खुश हुए बिना नहीं रह पाए। मसूरी प्रवास के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बच्चों को उंगलियों का खेल सिखाया। इसके अलावा पीएम मोदी ने उत्तराखंडियों के बारे में भी कुछ खास बातें बताई हैं, जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। सुबह उठते ही पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के ट्रेनी अधिकारियों के साथ और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ योग किया। इसके अलावा भी बहुत कुछ बातें हैं।
पीएम मोदी
3
/
इसके बाद उन्होंने बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए उंगलियों से एक खास खेल खेला। वो बच्चों के साथ ऐसे घुल-मिल गए, मानों खुद भी बच्चे हों। बच्चे भी पीएम दी को अपने बीच पाकर बेहद खुश नजर आए। पीएम मोदी ने अकादमी में ही केंद्रीय विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने बच्चों को बाएं हाथ की बाईं उंगली को एक तरफ किया और उसी हाथ की दाईं तरफ की उंगलियां दूसरी तरफ अलग करने की तरकीब बच्चों को बताई।
पीेम मोदी
4
/
बच्चों ने इस खेल का भरपूर मजा लिया और पीएम मोदी के बताए खेल को दोहराया। मोदी ने बच्चों को बताया कि उत्तराखंड के लोगों में असीमित ऊर्जा है और इस ऊर्जा का इस्तेमाल हर कोई सही दिशा में कर रहा है। बच्चों ने कहा कि पीएम मोदी हमसे बच्चों की तरह मिले और ऐसा लगा जैसे वो हमारे दोस्त हों। छात्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने उनके साथ योग किया, जो जिंदगी भर के लिए यादगार हो गया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बच्चों से खेलों के बारे में जानकारी ली।