उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी का प्लान, मेजर भुवन चंद्र खंडूरी की जगह ले सकते हैं कर्नल कोठियाल !
Oct 29 2017 2:38PM, Writer:मीत
जिस शेरदिल कर्नल ने कभी केदारनाथ आपदा के दौरान अपनी जीवटता का परिचय दिया, जिसने एक साल के भीतर ही केदार को नया रूप दिया, उस जांबाज कर्नल पर केंद्रीय नेतृत्व मेहरबान हो सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कर्नल अजय कोठियाल बीजेपी की तरफ से साल 2019 में पौड़ी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हो सकते हैं। उत्तराखंड की एक बड़ी वेबसाइट पर्वतजन ने भी इस खबर को प्रमुखता से जगह दी है। कर्नल कोठियाल निर्विवाद रूप से पहाड़ों की पहली पसंद बने हुए हैं। बीते दिनों ABVP के प्रांतीय सम्मेलन में कर्नल कोठियाल को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। आपको बता दें कि ABVP भारतीय जनता पार्टी की ही अनुषांगिक संगठन भी है। ऐसे में संभावनाओं को और ज्यादा बल मिलता है कि कर्नल कोठियाल भगवा रंग में रंगने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि वो जनसेवा के लिए ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन नहीं लेंगे। पौड़ी सीट को सैन्य बाहुल्य भी कहा जाता है। इस वजह से कर्नल कोठियाल को इसका फायदा भी मिल सकता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि कर्नल कोठियाल की छवि एक कर्मठ और साहसी समाजसेवक की है। ऐसे में कर्नल कोठियाल पर संगठन में कोई मतभेद भी नहीं हो सकता। खुद पीएम मोदी भी इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ है कि 2019 में इस सीट से कर्नल जैसा ही कोई मजबूत उम्मीदवार उतारा जाना चाहिए। फिलहाल इस सीट से मेजर भुवन चंद्र खंडूरी सांसद हैं। भुवन चंद्र खंडूरी अब चुनाव लड़ने के लिए पहले ही अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं। लेकिन इस बीच पेंच ये फंस सकता है कि भुवन चंद्र खंडूरी अपनी पुत्री रितु खंडूरी को अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने के भी इच्छुक हैं।
तो संभावनाएं क्या कहती हैं ? बीजेपी के पास शायद कर्नल कोठियाल के अलावा कोई मजबूत चेहरा भी नजर नहीं आ रहा। इसलिए कर्नल कोठियाल के चेहरे के साथ बीजेपी इस सीट को भुनाने की कोशिश कर सकती है। राजनीतिक एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस वक्त कर्नल कोठियाल से बेहतर चेहरा इस सीट के लिए कोई नहीं है। अब हमं आपके सामने एक वीडियो पेश कर रहे हैं, जिसमें कर्नल कोठियाल के सैन्य जीवन से अब तक की पूरी कहानी है। आप भी देखिए