image: Rahul Dravid speaks about rishabh pant

पहाड़ी क्रिकेटर के फैन बने राहुल द्रविड़, बोले ‘ये है अगला सचिन तेंदुलकर’

Nov 2 2017 8:22PM, Writer:मनीषा

उत्तराखंड के खिलाड़ी ऋषभ पंत के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ये खिलाड़ी अब टीम इंडिया की वनडे टीम में एंट्री के लिए तैयार है। आईपीएल में विरोधी टीमों पर जबरदस्त कहर बनकर टूटने वाले ऋषभ का जलवा आज बीसीसीआई भी जानती है। ऋषभ की प्रतिभा को निखारने का काम असल में राहुल द्रविड़ ने किया है। आईपीएल सीजन-10 में ऋषभ पंत दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खल रहे थे। इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ ही थे। राहुल द्रविड़ को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं। क्या आपने राहुल द्रविड़ को कभी गुस्से में देखा है ? नहीं देखा तो आज ये जान लीजिए कि उन्हें ऋषभ पंत पर प्यार भरा गुस्सा भी आया था। आईपीएल -10 में दिल्ली की टीम ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ जीत हासिल की। इस जीत के हीरो ऋषभ पंत और संजू सैमसन रहे। जीत के बाद राहुल ने ऋषभ को डांट लगा दी।

लेकिन ये डांट भी बड़े प्यार से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वो दोनों बल्लेबाजों को नाबाद लौटते देखना चाहते थे। द्रविड ने कहा कि ये दोनों ही शानदार बल्लेबाज हैं और मैच फिनिश कर नाबाद लौटना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अच्छी शुरुआत के साथ इन दोनों युवाओं को शानदार तैयारी करनी होगी।आगे आने वाले वक्त में ये दोनों बल्लेबाज बड़ा बनने का दम रखते हैं। उन्होंने ऋषभ पंत की जमकर तैयारी की। उन्होंने कहा कि पंत टीम के लिए ज्यादा सोचते हैं। पंत की तारीफ में उन्होंने कहा कि वो आगे चलकर बहुत बड़े बल्लेबाज बनेंगे। द्रविड़ का कहना है कि पंत को अगर टीम इंडिया में रखा जाता है तो वो हर रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके साथ ही द्रविंड़ ने कहा है कि पंत तेंदुलकर की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और तेंदुलकर की तरह से उनके शॉट्स लगाने का अंदाज है।

द्रविंड कहते हैं कि एक बार पंत ने 97 रनों पर पहुंचकर भी शतक नहीं बल्कि टीम के बारे में सोचा। पंत की ये खूबी उन्हें महान बल्लेबाज बनाएगी। द्रविड़ ने कहा कि ऋषभ पंत के लिए वो कठोर शिक्षक बन सकते हैं। आपको बता दें कि पंत उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। कुल मिलाकर कहें तो राहुल द्रविड़ अब इस पहाड़ी खिलाड़ी की बल्लेबाजों के मुरीद हो गए हैं। अब देखना है कि पंत आगे चलकर कैसा खेल दिखाते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home