image: Salute for shaheed suraj singh topal

Video: उत्तराखंड शहीद सूरज की आखिरी विदाई देखिए, ये है देशभक्ति का असली जुनून

Nov 4 2017 2:28PM, Writer:कपिल

जब बात शहीद की हो तो, हर कोई सलाम ठोंकता है। उत्तराखंड शहीद सूरज सिंह तोपाल को नम आंखों से उनके पैतृक गांव में ही विदाई दी गई। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपने सारे काम काज छोड़कर शहीद के गांव पहुंचे। शहीद सूरज सिंह तोपाल को सलाम करते हुए उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से शहीद के परिवार के लिए जितनी मदद हो सकगी, की जाएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शहीद के परिवार को सरकार की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। शहीद सूरज सिंह तोपाल को आखिरी विदाई देने के लिए गांव में हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, सूरज तेरा नाम रहेगा’ के नारे का उद्घोष कर रहा था। हर किसी ने उत्तराखंड के इस लाल की शहादत को सलाम किया। सूरज ने जाते जाते लोगों के दिलों में देशभक्ति की अलख जगा दी है।

पुलवामा के पांपोर से सटे संबूरा में आतंकियों से मुठभेड़ में चमोली जिले के फलोटा गांव का जवान सूरज सिंह तोपाल शहीद हो गया था। सूरज सिंह तोपाल के पिता नारायण सिंह तोपाल भी कभी देश की सेना में थे। सीएम त्रिवेंद्र ने शहीद के पिता और शहीद की मां को हिम्मत रखने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि ये शहादत बेकार नहीं जाएगी और शहीद सूरज को युगों युगों तक देवभूमि याद रखेगी। सूरज में अगर देशभक्ति की मिसाल जगी थी, तो अपने पिता की वजह से। वो संबूरा में 50 आरआर में तैनात थे। सबसे बड़ी बात ये है कि सूरज की बहन अभी स्नातक की बढ़ाई कर रही है। बाकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि शहीद के परिवार को हरसंभव मदद मिलेगी। अब सूरज सिंह तोपाल के पिता का सपना शायद ये ही है कि सबसे छोटी बेटी को देश की सेना के लिए तैयार कर दिया जाए।

शायद एक बहन की भी तमन्ना है कि अपने भाई की शहादत का बदला वो देश की सेना में शामिल होकर ले। शायद एक बहन के दिल में वो ज्वार लगातार उमड़ रहा है, कि भाई की तरह देश के लिए कुछ करे। नाज़ है ऐसे पिता पर, नाज़ है ऐसी बेटी पर और गर्व है ऐसे परिवार पर। वो देश के वीर जवान ही हैं, जिनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सरहद पर अपनी जान की बाजी लगाने से वो डरते नहीं। अब ये वीडियो देखिए, आपके दिल में देशभक्ति उफान मारेगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home