image: Ekta bisht to get uttarakhand khel ratna award

Video: उत्तराखंड की शान एकता बिष्ट को खेल रत्न, पहाड़ की बेटी को शुभकामनाएं

Nov 7 2017 10:29AM, Writer:मीत

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर गौरवशाली पल सामने आ गया है। देवभूमि का सम्मान कही जाने वाली क्रिकेटर एकता बिष्ट को अब उत्तराखंड सरकार की तरफ से खेल रत्न सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही एकता के कोच को द्रोणाचार्य सम्मान से नवाजा जाएगा। आपको याद होगा कि वूमेंस वर्ल्ड कप में एकता बिष्ट ने शानदार खेल दिखाया था। पाकिस्तान के खिलाफ एकता ने जिस तरह का खेल दिखाया था, वो लाजवाब था। एकता ने 18 रन देकर पांच पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पैवेलियन के लिए भेजा था। ये वो प्रदर्शन था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। एकता बिष्ट के पिता का नाम कुंद सिंह बिष्ट है। अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले की रहने वाली एकता ने अपनी फिरकी में पाकिस्तान की पूरी टीम को फंसा लिया था। एकता के पिता पिता कुंदन सिंह बिष्ट सेना से अवकाश प्राप्त हैं।

पिता ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व था और हमेशा रहेगा। आपको बता दें कि गरीबी से निकलकर एकता ने आज की नई पीढ़ी को क्रिकेट की एक नई राह दिखाई है। मेहनत और संघर्ष के बल पर इस बेटी ने साबित किया है कि अगर आपके दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। अब इस बेटी को उत्तराखंड खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। खेल सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने देर शाम इस बारे में शासनादेश जारी किया। खेल विभाग ने राज्य स्तरीय वार्षिक खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। एकता बिष्ट को इंटरनेशनल लेवल पर शानदार खेल का ईनाम मिला है। विश्व कप की उपविजेता टीम का हिस्सा रहीं एकता ने कई खिलाड़ियों को पछाड़कर खेल रत्न पुरस्कार हासिल किया।

सीमित संसाधनों के बाद भी इंटरनेशनल लेवल तक पहुंची एकता शुरुआत से ही इस पुरस्कार के सबसे सशक्त दावेदारों में शामिल थीं। उत्तराखंड पुरस्कार के रूप में एकता को 5 लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वाले उनके कोच लियाकत अली को 3 लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अब आप पाकिस्तान के खिलाफ एकता का ये शानदार खेल देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home