image: Isis terrorist abu jihad arrested

उत्तराखंड पर खूंखार आतंकी संगठन की नजर, इस जगह को निशाना बना सकता है ISIS

Nov 7 2017 5:26PM, Writer:कपिल

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में शुमार आईएस के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दुनियाभर में खलीफाराज की स्थापना की चाह रखने वाले इस संगठन की नजर में भारत काफी पहले से रहा है। लेकिन हाल ही में इस आंतकी संगठन के एक मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। इस मॉड्यूल के तहत देवभूमि उत्तराखंड में तबाही मचाने का प्लान है। जी हां हम आपको बता रहे हैं कि उत्तराखंड की किस जगह को ISIS अपना निशाना बनाना चाहता है। दरअसल ATS को एक बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस की टीम ने ISIS के एक संदिग्ध आंतकी अबू जेहाद को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आंतकी अबू जेहाद दुबई से ISIS नेटवर्क को चलाता था। सूत्रों का कहना है कि अबू जेहाद ने खुलासा किया है कि ISIS के निशाने पर देवभूमि उत्तराखंड है। अबू के मुताबिक ISIS की प्लानिंग हरिद्वार में तबाही मचाने की है।

यह भी पढें - देवभूमि के सपूत ने सीने पर खाई गोलियां, डॉक्टर्स ने बताई गंभीर हालत, पुणे में होगा इलाज
संदिग्ध आईएस आतंकी अबू जेहाद के निशाने पर हरिद्वार के होने के सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस बाबत उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार प्रशासन को जानकारी दी गई है। हर जगह सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि आतंकी फ्रांस की तर्ज पर उत्तराखंड को निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली थी कि हरिद्वार में आतंकी किसी आत्मघाती दस्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि खुलासे के बाद भी कुंभनगरी की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। आतंकी ने कबूला था कि उसके निशाने पर हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थल थे। इन धार्मिक स्थलों को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। बताया जा रहा है कि आंतकी अबू जेहाद बिजनौर और पश्चिमी यूपी से पकड़े गए संदिग्ध आंतकियों के संपर्क में था।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए खुशखबरी, जनरल बिपिन रावत ने कर दिया बड़ा ऐलान
अबू जेहाद आंतक फैलाने के लिए फंडिंग करता था। शनिवार की रात को अबू सऊदी अरब से भारत आया था। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि आतंकी अबु व्हाट्स एेप पर 6 लोगों का ग्रुप बनाता था। उस ग्रुप के पकड़े जाने के डर से हर दो महीने पर पिछला ग्रुप डिलीट किया जाता था। इसके बाद व्हाट्स एेप पर फिर से एक नया ग्रुप बनाया जाता था। ग्रुप पर अबु जिहादी बातें किया करता था। इसके पीछे उसका मकसद भोले-भाले युवाओं को बरगलाने का था। अबू यूपी में आजमगढ़ के गंभीरपुर के पश्चिम मोहल्ला छाऊ का रहने वाला है। एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि अबू जेहाद ऐप के जरिए युवाओं को आईएस से जोड़ता था। फिलहाल अबू से और भी खुलासे किए जा रहे हैं। देखना है कि आगे और क्या क्या बातें निकलकर सामने आती हैं। फिलहाल अबु ATS की गिरफ्त में है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home