उत्तराखंड में 7 साल की गरीब ‘लक्ष्मी’ बनी ब्रेंड एंबेसडर, पीएम मोदी तक पहुंची ये खबर
Nov 8 2017 10:04AM, Writer:कपिल
स्वच्छता की कई बातें होती हैं, लेकिन सवाल ये है कि करता कौन है ? आज भी हमारे समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं, जिन्हें गंदगी करना बेहद अच्छा लगता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें शायद गंदगी सच में नहीं पसंद। उत्तराखंड की 7 साल की बच्ची आज करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए स्वच्छता का एक उदाहरण बन गई है। इस बच्ची का नाम लक्ष्मी है। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक केले के छिलके ने इस बच्ची को ब्रेंड एंबेसडर बना दिया। सफाई के लिए बड़े बड़े लोगों के मुंह से बड़ी बड़ी बातें निकलती हैं, यहां तक कि कई बार तो खबरें ये भी आई कि कैमरे पर चेहरा चमकाने के लिए कई नेता आजकल हाथ में झाड़ू पकड़ने लगे हैं। लेकिन ऐसे लोगों और ऐसे नेताओं को 7 साल की बच्ची लक्ष्मी से सीख लेनी चाहिए। अब आप ये खबर जानिए।
दरअससल हल्द्वानी में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर भाषणबाजी की जा रही थी। इसी मैदान में कुछ लोग ऐसे थे, जिन पर इतनी लंबी भाषणबाजी के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा। किसी ने केला खाया और छिलका मैदान पर ही डाल दिया। लेकिन जब 7 साल की बच्ची लक्ष्मी की नजर इस छिलके पर पड़ी, तो उसने ना सिर्फ वो छिलका उठाया, बल्कि मैदान से 50 मीटर दूर कूड़ेदान में डालकर आ गई। इसके बाद उसने देखा कि मैदान पर ही किसी ने पानी खाली बोतल डाल दी है। लक्ष्मी एक बार फिर आगे आई और ये बोतल उठाकर भी बाहर कूड़ेदान में फेंक दी। इस दौरान नगर आयुक्त हरवीर सिंह समेत कई अधिकारियों की नजर उस पर गई।
उन्होंने तुरंत ही बच्ची को नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया। बच्ची के लिए नए कपड़े भी मंगाए गए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद नगर निगम की सरकारी गाड़ी बच्ची को छोड़ने ढोलक बस्ती तक गई। साल साल की बच्ची ने लोगों को एक सबक दे देिया कि स्वच्छता सिर्फ बोलने से नहीं आती बल्कि इसके लिए कुछ करना भी पड़ता है। लक्ष्मी बेहद गरीब परिवार की सड़की है। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने उसे गोद लेते हुए, उसके पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही आयुक्त का कहना है कि ब्रेंड एंबेसडर होने की वजह से लक्ष्मी को और भी सुविधाएं दी जाएंगी। बताया जा रहा है कि ये खबर पीएमओ तक भी पहुच चुकी है। मन की बात में शायद पीएम मोदी लक्ष्मी के बारे में पूरे देश को जानकारी दे सकते हैं।