image: Priyanka chaudhary won bronze medal in asian boxing championship

उत्तराखंड की पहली महिला मुक्केबाज, जिसने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता मेडल

Nov 9 2017 3:41PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड की बेटियां आसमान में परवाज कर रही हैं। कोई सेना में, कोई टेक्नोलॉजी में, कोई पढ़ाई में और कोई खेलों में ऐतिहासक काम कर रही हैं। इन बेटियों का जलवा आज दुनिया भी देख रही है। ऐसी ही एक बेटी हैं प्रियंका, जो कि काशीपुर की रहने वाली हैं। प्रियंका ने देश के साथ साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। दरअसल वियतनाम में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की प्रियंका चौधरी ने ब्रॉन्ज पदक जीता है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली प्रियंका उत्तराखंड की पहली महिला बॉक्सर हैं। यहां आपको खास बात ये भी बता दें कि प्रियंका बीते तीन साल से नेशनल चैंपियन हैं। प्रियंका मूलरूप से काशीपुर की रहने वाली हैं। अब उन्होंने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

वो उत्तराखंड से एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं, जो एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अब आपको बताते हैं कि प्रियंका ने किस तरह मैच दर मैच जीत हासिल की है। क्वार्टर फाइनल बाउट में प्रियंका ने 60 किलोग्राम वेटे कैटेगरी में खेला। इसमें उन्होंने श्रीलंका की मुक्केबाज को मात दी। इसके बाद सेमीफाइनल में प्रियंका का मुकाबला कोरिया की मुक्केबाज से हुआ। लेकिन प्रियंका ये बाउट हार गई। सेमीफाइनल में हार के बाद प्रियंका को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। लेकिन अब उत्तराखंड को प्रियंका से आने वाले वक्त में काफी उम्मीदें हैं। अब उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई हैं। माना जा सकता है कि देश को अगली मैरीकॉम उत्तराखंड से मिल सकती है। खास बात ये है कि प्रियंका चौधरी रेलवे के लिए खेलती हैं। रेलवे से पहले वो उत्तराखंड के लिए ही खेलती थी।

इस दौरान वो स्टेट चैंपियन भी रह चुकी हैं। बीते तीन साल से वो लगातार 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही हैं। बीते तीन साल से वो नेशनल चैंपियन हैं। प्रियंका ने मुक्केबाजी की बारीकियां कोच हरजीत सिंह संधु से सीखीं। कोच हरजीत की देखरेख में ही प्रियंका ने नेशनल और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर अपनी पहचान बनाई। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ ने भी प्रियंका को बधाई दी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले वक्त में प्रियंका अपने मुक्कों को और ज्यादा धारदार बना सकती हैं। दरअसल उनमें अभी काफी संभावनाएं हैं और इस वजह से वो ओलंपिंक जैसे खेलों में भी उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकती हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से प्रियंका को हार्दिक शुभकामनाएं। लगातार खेलती रहिए और उत्तराखंड का नाम रोशन कीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home