image: Saloni joshi of uttarakhand become misses india earth

उत्तराखंड की बेटी बनी मिसेज इंडिया अर्थ, देशभर से मिली शुभकामनाएं

Nov 13 2017 4:46PM, Writer:अमिता

उत्तराखंड की बेटियां आज अपने हुनर से फलक पर जा रही हैं। हर क्षेत्र में ये बेटियां देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। अब आप हल्द्वानी की सलोनी जोशी को ही ले लीजिए। सलोनी ने वो काम कर दिखाया है, जिससे पूरे उत्तराखन और पूरे हिंदुस्तान से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सलोनी को मिसेज इंडिया एलीट ग्लोबल इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सात नवंबर को इस कॉम्पिटीशन का आयोजन हुआ था। अब सलोनी का अगला टारगेट वर्ल्ड लेवल का कॉमिपटीशन जीतना है। वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में सलोनी जोशी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये प्रतियोगिता जुलाई 2018 में आयोजित की जाएगी। सलोनी जोशी का कहना है कि इससे पहले दिल्ली में तीन-तीन राउंड का कॉम्पिटीशन करवाया गया था।

खास बात ये है कि इस कॉम्पिटीशन में दुबई, सिंगापुर समेत भारत के अलग अलग राज्यों से 40 प्रतियोगी पहुंची थी। इन 40 प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर सलोनी जोशी मिसेज इंडिया एलीट ग्लोबल अर्थ के सम्मान की हकदार बनीं। अब सलोनी को अमेरिका के लास वेगास में होने वाले वर्ल्ड लेवल के कॉम्पिटीशनम की तैयारी करनी है। इसके लिए वो आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। सलोनी ने इस सम्मान का श्रेय अपनी मां मंजू जोशी, पापा बसंत बल्लभ जोशी और पति गौरव जोशी को दिया है। सलोनी हल्द्वानी की रहने वाली हैं, इस वजह से उत्तराखंड के लिए ये सम्मान और गौरव की बात है। सलोनी के पति गौरव जोशी बिंदुखंत्ता में जिम चलाते हैं। सलोनी को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ये उत्तराखंड की बेटियां ही हैं, जो देश विदेशों में जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। चाहे आप बात खेलों की कर लीजिए। मानसी जोशी और एकता बिष्ट जैसी प्रतिभाशाली लड़कियां आज क्रिकेट टीम में अपना हुनर दिखा रही हैं। इसके अलावा आप अनुष्का शर्मा या उर्वशी रौतेला की ही बात करें तो वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। चाहे आप बात वर्तिका जोशी की कीजिए, जो नविका सागर परिक्रमा से विश्व के भ्रमण पर निकलने वाली पहली महिला नेवी ऑफिसर हैं। वर्तिका जोशी अपनी टीम को लीड कर रही हैं। कुल मिलाकर कहें तो हर बार उत्तराखंड की बेटियां देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। सलोनी जोशी को भी राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। ऐसे ही उत्तराखंड का नामं रोशन कीजिए। आप वर्ल्ड लेवल का भी कॉम्पिटीशन जीतेंं, ये हमारी शुभकामनाएं हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home