सलाम उत्तराखंड: देवभूमि का लाल करेगा देश का प्रतिनिधित्व, विदेश में लहराएगा तिरंगा
Nov 15 2017 4:40PM, Writer:सुमित
उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। हम आपको लगातार ऐसी प्रतिभाओं के बारे में बताते रहते हैं। आज एक और शानदार और गौरवशाली पल हर उत्तराखंडी की सामने है। देहरादून के लाल पवन गुरूंग के बारे में जानते हैं आप ? इस 11वीं कक्षा के छात्र ने इंटरनैशनल लेवल पर मुक्केबाजी में अपनी चमक बिखेरी है। पवन का सलेक्शन अब नेशनल टीम के लिए हो गया है। 8 दिसंबर से अजरबेजान में इंटरनैशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी, जिसमें पवन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पवन अभी 11वीं कक्षा के छात्र हैं, लेकिन अद्भुत प्रतिभा के दनी हैं। कहा जाता है कि पवन के मुक्कों के आगे विरोधी एक पल के लिए भी नहीं टिक पाते। पवन की प्रतिभा का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ये मुक्केबाज बीते चार से स्टेट चैंपियन है। उनके मुक्के ताबड़तोड़ तरीके से बरसते हैं।
इसके साथ ही पिछले ही महीने पवन ने पिथौरागढ़ में आयोजित स्टेट लेवल की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। पवन 56 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलते हैं। अपने इस दमदार प्रदर्शन का पवन को ईनाम भी मिला । उनका सलेक्शन यूथ इंडिया बॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ था। ये कैंप रोहतक में चल रहा था। वहां इस मुक्केबाज ने अपने मुक्कों का दम सभी को दिखाया। कैंप में पवन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। अब बारी टीम इंडिया के सलेक्शन के लिए फाइनल बाउट की थी। यहां भी पवन ने बाजी मार ली। पवन ने सर्विसेज के मुक्केबाज ऐहताज खान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर दिया। बस ये जीत हुई और चयनकर्ताओं ने पवन को अपनी टीम में शामिल कर दिया। पवन को अब विदेश दौरे पर जाना है। 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ये दौरा चलेगा।
इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। यहां हम आपको एक खास बात और बताना चाहते हैं। पवन उत्तराखंड से जूनियर कैटेगरी के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो सितंबर 2015 में वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पवन के कोच ललित कुंवर हैं, जो उन्हें कड़ी ट्रेनिंग देते हैं। अजरबैजान में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप है, जिसमें पवन 56 किग्रा वेट कैटेगरी में खेलेंगे। अब पूरे उत्तराखंड को उम्मीद है कि पवन यहां गोल्ड मेडल जरूर हासिल करेंगे। फिलहाल इस इंटरनैशनल टूर के लिए पवन को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। इसी तरह से उत्तराखंड का नाम रोशन कीजिए और प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि आप ना सिर्फ इस स्पर्धा में गोल्ड जीतेंगे बल्कि आने वाले ओलंपिक में भी आप जबरदस्त खेल दिखाएंगे।