image: Indian army is ready to counter terrorist

पहाड़ी शेर जनरल बिपिन रावत तैयार, बर्फीली बॉर्डर पर ही आतंकियों के खात्मे की तैयारी

Nov 15 2017 7:33PM, Writer:सुशील

कश्मीर के कई हिस्‍सों में बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही आतंकियों की घुसपैठ की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं। इस वक्‍त कश्‍मीर में इंडियन आर्मी के जवानों ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाया हुआ है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता होगा जब आर्मी के एनकाउंटर में कोई आतंकी ना मारा जाता हो। इस बीच कश्‍मीर में आर्मी के ऑपरेशन ऑल आउट के बीच मौसम विभाग ने बुरी खबर दे दी है। घाटी में बर्फबारी के साथ ही आर्मी की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। लेकिन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने साफ कर दिया है कि अगर उस पार से एक भी आंतकी भारतीय सीमा के भीतर घुसा तो उसे जमीन में दो गज नीचे गाड़ दिया जाएगा। खबर है कि आर्मी चीफ जल्द ही बॉर्डर के इलाके का दौरा करने जा रहे हैं। खुफिया विभाग ने इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस अलर्ट को और भी ज्‍यादा बल तब मिला जब एलओसी पर पाक आर्मी की ओर से सीजफायर का उल्‍लंघन किया गया।

मतलब साफ था कि पाकिस्‍तान कश्‍मीर में आतंकियों की घुसपैठ करना चाहता है। पाकिस्‍तान आर्मी सीजफायर का उल्‍लंघन कर ना सिर्फ भारतीय सेना के जवानों का ध्‍यान भटकाने की कोशिश करती है। बल्कि आतंकियों को कवर फायर भी दिया जाता है। खुद आर्मी चीफ बिपिन रावत भी इस बात को मानते हैं कि पाकिस्‍तान से आतंकियों की घुसपैठ रुकने वाली नहीं हैं। वो कह चुके हैं कि पाकिस्‍तान आतंकियों को भेजता रहेगा और हम उन्‍हें रिसीव कर यहां ढाई फिट के गड्ढे में दफन करते रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि कश्‍मीर में जब भी बर्फबारी होती है और आतंकियों की घुसपैठ की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन इंडियन आर्मी से काफी किलसे हुए हैं। दरअल भारतीय सेना के जवानों ने कश्‍मीर में जैश-ए-मोहम्‍मद के मुखिया मसूद अहजर के भतीजे तल्‍हा रशीद को पुलवामा के अलगर कांडी में एनकाउंटर के बाद मार गिराया था।

इस एनकाउंटर में एक और आतंकी वसीम भी मारा गया था। जिसके अंतिम संस्‍कार में समीर टाइगर नाम के आतंकी ने खुलेआम फायरिंग भी की थी। इंडियन आर्मी अब तक कई पाकिस्‍तानी आतंकियों को कश्‍मीर में ढेर कर चुकी है। हालांकि एक रिपोर्ट कहती है कि अभी भी घाटी में दो सौ ढाई सौ आतंकी मौजूद हैं। ये आतंकी सुरक्षाबलों की हिस्‍ट लिस्‍ट में हैं। इंडियन आर्मी की मुस्‍तैदी के चलते कश्‍मीर में आतंकियों की घुसपैठ आसान नहीं है। फिर भी आर्मी के जवानों को एलओसी पर ज्‍यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इस वक्‍त घाटी में पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्‍कर के आतंकियों के अलावा अलकायदा समर्थित मूसा कश्‍मीरी का गुट सक्रिय है। लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। हमें और आपको अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। तो इंतजार कीजिए अगले ऑपरेशन का।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home