Video: बद्रीनाथ को लेकर एक मौलाना का शर्मनाक बयान, कार्रवाई की तैयारी में सरकार
Nov 16 2017 4:51PM, Writer:सुमित
लीजिए...अभी अयोध्या के राम मंदिर का मसला सही ढंग से सुलझा भी नहीं है कि एक और बवाल सामने आ गया है। दारूल उलूम के मुफ्ती का कहना है कि उत्तराखंड का बद्रीनाथ तो बदरूद्दीन शाह हैं। उनको ये बात कहने में जरा भी शर्म नहीं आई। यहां तक कह दिया कि ‘ये विशेष समुदाय के लोगों का धार्मिक स्थल है’। शर्मनाक, शर्मनाक शर्मनाक...इसके ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा ? मौलाना यहीं चुप नहीं रहे, उसने तो यहां तक कह दिया कि ‘’हिन्दुओं को इसे हमारे हवाले कर देना चाहिए। ऐसा गंदा और बेहूदा बयान देने वाले इस मौलाना का नाम है मुफ्ती अब्दुल लतीफ। मुफ्ती अब्दुल लतीफ सहारनपुर की दारुल उलूम निसवा नाम की संस्था का वाइस चांसलर है। दरअसल लतीफ को पता चला कि बद्रीनाथ के आसपास उत्तराखंड रक्षा अभियान दल नाम की संस्था कोई अपना अभियान जोर शोर से चला रही है।
ये बात सही है या नहीं, इसको जाने बिना ही मौलाना लतीफ आग बबूला हो गए। उसने यहां तक कह दिया कि उत्तराखंड रक्षा दल अभियान से जुड़े लोग पढ़े लिखे नहीं हैं। उसके मुताबिक उत्तराखंड रक्षा अभियान से जुड़े लोगों को इतिहास की जानकारी नहीं हैं। इसके बाद मौलाना ने कहा कि बद्रीनाथ तो विशेष समुदाय के लोगों का तीर्थ है। आगे कहा कि किसी के नाम के आगे नाथ लगाने से वो हिन्दुओं का नहीं हो सकता। लतीफ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अपील की कि बद्रीनाथ मंदिर को विशेष समुदाय के लोगों के हवाले कर दिया जाए। देश के बड़े चैनल इंडिया टीवी में भी मौलाना का ये बयान चलाया गया है, जिसे हम आपको दिखा रहे हैं। मौलाना यहीं चुप नहीं हुए। इससे पहले हरिद्वार में श्री पंचायती उदासीन अखाडा के महामंडलेश्वर कपिल मुनि कहा कि बद्रीनाथ धाम तब का है जब इस्लाम भी नहीं था।
इस पर मौलाना ने कहा कि जिसने भी ऐसी बात कही है उसने भांग खाकर ये बयान दिया होगा। मौलाना की इस बात से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। योगी का कहना है कि जिसने भी भावनाओं को भड़काने वाली बात कही है उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।