image: Nhai to take charge of dehradun haridwar delhi national highway

उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पीएम मोदी खुद रखेंगे इस काम पर नजर

Nov 17 2017 12:24PM, Writer:सुमित

उत्तराखंड आज हर परिदृ्य में केंद्र सरकार के लिए बेहद जरूरी बनता जा रहा है। इसलिए केंद्र सरकार ने एक काम की जिम्मेदारी खुद अपने कंधों पर ले ली है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो देहरादून से हरिद्वार और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे जल्द ही नए रूप में आपके सामने होगा। जी हां पीएम मोदी खुद इस काम पर काफी वक्त से नजर रख रहे थे। देखा जा रहा था कि इस नेशनल हाईवे के निर्माण में काफी लापरवाही बरती जा रही थी। इस काम को 2018 में पूरा होना था। लेकिन जिस कंपनी को इस काम का जिम्मा सौंपा गया था, उसने इस काम में कई लापरवाहियां की हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने उस कंपनी को दिए सारे अधिकार छीन लिए हैं। अब इस राष्ट्रीय राजमार्ग के काम को पूरा करने का जिम्मा एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ले ली है।

इसलिए कहा जा रहा है कि देहरादून से हरिद्वार और दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सेहत अब जल्द ही सुधर जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों को केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस काम में अब एक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल निर्माण में हद से ज्यादा लेटलतीफी हो रही थी। इस वजह से केंद्र सरकार ने ये काम अब “एरा” कंपनी से छीन लिया है। इन तमाम बातों की जानकारी हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दी। निशंक का कहना है कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी इस काम के लिए मंजूरी भी दे दी है। इसके साथ ही इस काम के लिए 280 करोड़ रूपये का भारी भरकम बजट भी जारी कर दिया गया है। एरा कंपनी ने इस राजमार्ग निर्माण के काम को एक तरह से बीरबल की खिचड़ी बना दिया था। ये काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था।

इस बीच जब इस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई, तो सब के सब बजट का रोना रोने लगे थे। इसके बाद सांसद निशंक ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इसकी शिकायत की थी। खबर है कि गड़करी एरा कंपनी के काम-काज के तरीके से बेहद नाराज हो गए थे। इस वजह से उन्होंने इस राष्ट्रीय राजमार्ग का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंप दिया। गड़करी ने साफ शब्दों में कहा है कि इस राजमार्ग ने निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एरा कंपनी को लेटलतीफी का खामियाजा भुगतना पड़ा। अब उत्तराखंड की आम जनता की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अब काम में बेहद तेजी आएगी यानी जल्द ही अब देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग चकाचक नजर आएगा। देखते हैं अब कितनी जल्दी ये काम पूरा होता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home