image: Gujarat polls and kedarnath connection

केदारनाथ से निकलेगी गुजरात में बीजेपी की जीत की राह, कांग्रेस के होश उड़े

Nov 17 2017 7:42PM, Writer:kapil

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख पास आती जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रचार मं पूरी ताकत लगा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का प्रचार काफी पहले शुरू हो गया था, वहीं बीजेपी की तरफ से नरेंद्र मोदी का प्रचार अभी शुरू होना बाकी है। यही कारण है कि बीजेपी के नेता आश्वस्त हैं कि कांग्रेस कितना भी हंगामा कर ले, एक बार मोदी का प्रचार शुरू हुआ तो कांग्रेस दिखाई नहीं देगी। खास बात ये है कि गुजरात में जीत की राह देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ से निकलती दिखाई दे रही है। जी हां ये बात इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। गुजरात चुनाव से पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ की यात्रा की थी। उस दौरान उन्होंने इशारे में वो कह दिया था जो अब कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है। इस से कांग्रेस के थिंक टैंक में बदहवासी का आलम है।

उत्तराखंड कभी नहीं भूल सकता है कि किस तरह से साल 2013 में केदार घाटी में प्रलय आई थी। उस समय उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान कांग्रेस को जनता की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। इस बार के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सबक भी सिखाया था। सत्ता कांग्रेस के हाथ से छीनकर बीजेपी को थमा दी थी। अक्टूबर में बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद जिस तरह से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था उसे याद करके कांग्रेस परेशान हो रही है। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने त्रासदी के समय लोगों की रक्षा करने के बजाय घोटाला किया था। इस से कांग्रेस परेशान हैं कि अगर यही सब गुजरात चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने बोला तो पार्टी की किरकिरी हो जाएगी। उत्तराखंड त्रासदी का जिक्र गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने के लिए नई रणनीति बनाई है। कांग्रेस गुजरात में कह रही है कि विकास पागल हो गया है. इसका जवाब तो बीजेपी ने दे दिया है, जिसके बाद कांग्रेस ने इस नारे का इस्तेमाल बंद कर दिया। अब बारी है कांग्रेस पर पलटवार करने की। कांग्रेस सरकार के समय के घोटालों के बारे में जनता को बताने के साथ साथ उत्तराखंड त्रासदी के बारे में भी बताया जाएगा। जनता को बताया जाएगा कि विकास को पागल कहने वाली कांग्रेस ने उत्तराखंड त्रासदी के समय भी घोटाला किया। भले कांग्रेस इसे बीजेपी की गुमराह करने वाली रणनीति बताए, लेकिन इस से कांग्रेस बैकफुट पर जरूर आ जाएगी। अगर बीजेपी गुजरात में ये रणनीति शुरू कर देती है तो कांग्रेस के खेमे में बदहवासी का आलम हो जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए जो माहौल राहुल गांधी ने बनाया है वो फुस्स हो जाएगा। सोशल मीडिया में पीएम मोदी की केदारनाथ मंदिर वाली तस्वीर भी जमकर सर्कुलेट की जा रही है। कहा जा रहा है कि बाबा केदार के आशीर्वाद से गुजरात में फिर से बीजेपी की जीत होगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home