image: Uttarakhand player selected for india international series

उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों को बधाई, इंटरनेशनल सीरीज में लहराएंगे हिंदुस्तान का परचम

Nov 22 2017 2:13PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के खिलाड़ी आज दुनिया को अपना दम दिखाते जा रहे हैं। ये उत्तराखंड के खिलाड़ी ही हैं, जो सुविधाओं का टोटा होने के बाद भी इंटरनेशनल लेवल अपनी धमक दिखाने के लिए तैयार हैं। चाहे आप बात क्रिकेट की करें या फिर एथलेटिक्स की करें, हर जगह देवभूमि के सितारे जगमगा रहे हैं। अब आप चाहे बात बैडमिंटन की ही कर लीजिए। इंडिया इंटरनेशनल सीरीज के लिए उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों ने मेन ड्रॉ में एंट्री पाई है। इन खिलाड़ियों के नाम हैं रोहित रतूड़ी, मोहित तिवारी, कूहू गर्ग और लक्ष्य सेन। इन चारों खिलाड़ियों के पास जबरदस्त हुनर है। सबसे पहले कूहू गर्ग की बात करते हैं। कुहू को मिक्स्ड डबल्स और वूमेंस डबल्स कैटेगरी के लिए सलेक्ट किया गया है। इसके अलावा लक्ष्य सेन को पुरुष एकल वर्ग में रैंकिंग हासिल की है। इसके साथ ही रोहित रतूड़ी मेन्स डबल्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हैदराबाद में 23 से 26 नवंबर तक इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज का आयोजन होना है। इसमें उत्तराखंड के इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही खास बात ये है कि ये सभी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। देहरादून की कुहू गर्ग को मिक्स्ड डबल्स में आठवीं रैंक मिली है। इसके साथ ही वूमेंस डबल्स में उन्हें तीसरी वरीयता प्राप्त है। मिक्स्ड डबल्स में कूहू के जोड़ीदार दिल्ली के रोहन कपूर होंगे। इसके अलावा वूमेंस डबल्स में कूहू की जोड़ीदार असम की निंग्शी हजारिका होंगी। इस टूर्नामेंट की एक और खास बात ये है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन को मेेन्स सिंगल्स में चौथी वरीयता मिली है। इससे पहले लक्ष्य सेन जूनियर कैटेगिरी के नंबर वन प्लेयर रह चुके हैं। उधर रोहित रतूड़ी की बात करें तो वो मेन्स डबल्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रोहित रतूड़ी देहरादून के महालेखाकार कार्यालय में तैनात हैं। रोहित रतूड़ी अपने जोड़ीदार काशीपुर के मोहित तिवारी के साथ मेन ड्रा से शुरुआत करेंगे। कूहू गर्ग की बात करें तो वो अब तक 5 इंटरनेशनल पदक अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने ग्रीस ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी हासिल किया था। रोहित रतूड़ी का ये पांचवा इंटरनेशनल टूर्नामेंट हैं। इस बार उन्हें मेन ड्रा में जगह मिली है। इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में कई देशों के बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीरीज में उत्तराखंड का हर खिलाड़ी पदक हासिल करेगा। खास तौर पर लक्ष्य, कूहू और रोहित से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। अगर तीनों की खिलाड़ी मेडल जीतते हैं तो ये पहली बार होगा कि किसी इंटरनेशनल सीरीज में उत्तराखंड के सभी खिलाड़ी मेडल हासिल करेंगे। आप भी इस सीरीज के लिए इन्हें शुभकामनाएं दें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home