पहाड़ के सपूत का इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, जर्मनी में दिखेगा दम
Nov 24 2017 3:14PM, Writer:मीत
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने आज दुनियाभर में अपनी अलग ही पहचान कायम कर ली है। आज आप हर खेल में पहाड़ के युवाओं को दमखम दिखाते देख सकते हैं। क्रिकेट , हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे हर खेल में ये युवा दमदार खेल दिखा रहे हैं और दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। उन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं चमोली जिले के रहने वाले सतेंद्र सिंह रावत। सतेंद्र सिंह रावत के लिए हमेशा से कहा जाता रहा है कि वो अपने दमदार पंच से विरोधी खेमे के मुक्केबाज को चारों खाने चित कर देते हैं। उनके दमदार खेल का ही परिणाम है कि उनका सलेक्शन जूनियर इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। वो उत्तराखंड से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। सतेंद्र अब इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह भी पढें - उत्तराखंड के गांव का छोरा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी, अमेरिका से आया बुलावा
यह भी पढें - देवभूमि के फौजी भाई का दमदार पंच, बॉक्सिंग में जीत लाया मेडल
चमोली के रहने वाले इस लड़के की कहानी भी प्रेरणादायक है। उन्होंने खेल को ही अपना जुनून बना लिया था। साल 2012 में उन्होंने महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन लिया था। यहां उन्हें छठी कक्षा में एडमिशन लिया था। अपने दमदार खेल के दम पर सतेंद्र का सलेक्शन साल 2014 में स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की शाखा लैंसडाउन की गढ़वाल ब्वॉयज कंपनी में हुआ था। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने सपने को सच करने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की। ताया जाता है कि कक्षा आठ के बाद सतेंद्र सिंह रावत ने स्पोर्ट्स कॉलेज छोड़ दिया था। स्पोर्ट्स कॉलेज के कोच ललित कुंवर बताते हैं कि सतेंद्र सिंह रावत 2013 में सब-जूनियर स्टेट चैंपियन रहे हैं। उस दौरान यानी सब-जूनियर कैटेगिरी में सतेंद्र 52 से 54 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलते थे।
यह भी पढें - देहरादून का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ऐसी खूबियां लॉर्ड्स में भी नहीं मिलेंगी
यह भी पढें - उत्तराखंड का छोरा बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का स्टार, रणजी के सलेक्शन पक्का
इस वक्त वो भारत की ओर से हैवीवेट प्रतिभागी हैं। इस वक्त सतेंद्र सिंह रावत 11वीं क्लास के छात्र हैं। पिछले साल जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वो देश के लिए सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं। आजकल सतेंद्र रोहतक में चल रहे जूनियर इंडिया नेशनल कैंप में ट्रेनिंग ले रहे हैं। कैंप में इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुए सलेक्शन ट्रायल के फाइनल में सतेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता और टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। सतेंद्र सिंह रावत अब 13 से 16 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे। इस दौरान इंटरनेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वो अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से सतेंद्र सिंह रावत को उज्जव भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यूं ही आगे बढ़ते रहिए और उत्तराखंड का नाम रोशन कीजिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।