Video: देहरादून के अंकित का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में अब तक कोई नहीं कर पाया ये काम
Nov 24 2017 6:54PM, Writer:आराध्या
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उत्तराखंड के युवा आए दिन हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रहे हैं। एक बार फिर से एक बड़ा कारनामा देहरादून के रहने वाले अंकित भास्कर ने किया है। अब तक दुनिया के बड़े बाइकर्स जो कर नहीं पाए, उस लक्ष्य को अंकित ने पूरा कर दिखाया। इसे अंकित का शौक कहें, या फिर जुनून कहें, उन्हें बाइक पर स्टंट करना बेहद पसंद है। वो इसे जीना चाहते हैं और कई रिकॉर्ड्स तैयार करना चाहते हैं। हम आपको एक वीडियो भी दिखा रहे हैं, जिसे जेके टायर्स द्वारा अंकित के लिए तैयार किया गया है। बाइक पर स्टंट अंकित का पैशन है और उसी को आगे बढ़ाते हुए उसने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब हम आपको बता रहे हैं कि आखिर अंकित ने किस मुकाम को छुआ है। आज तक दुनिया में इस रिकॉर्ड को कोई भी पार नहीं कर पाया है।
यह भी पढें - देवभूमि की नारी शक्ति, पद्मश्री से सम्मानित पहली जागर गायिका, दुनिया करती है सलाम
यह भी पढें - देश में सबसे ईमानदार हैं उत्तराखंडी, जानिए इस सर्वे के रिजल्ट की खास बातें
अंकित ने कड़ी मेहनत और अभ्यास से सिंगल व्हील पर 326 चक्कर (व्हील्स) का नया रिकॉर्ड तैयार किया है। अंकित से पहले बाइक से 101 गोल चक्कर लगाने का विश्व रिकॉर्ड किसी और के नाम था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड उनके नाम है। उत्तराखंड में एवोल्यूशन ग्रुप अपने स्टंट को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। सावधानी से खतरनाक स्टंट करने वाले इस ग्रुप के युवा हमेशा से सभी के चहेते रहे हैं। हालांकि ये वीडियो देखने के साथ ही हम आपको ये भी बताना चाहते हैं कि ऐसे स्टंट को किसी भी हाल में घर में ना दोहराएं। अंकित ने जो किया है, वो काम ट्रेनर और कड़ी मेहनत के जरिए किया है। खास बात ये है कि अंकित भास्कर ने अपने इस शौक से जापान और स्पेन के स्टंट बाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में बाइक से गोल चक्कर लगाने वाले चुनिंदा लोगों में अंकित एक हैं।
यह भी पढें - देवभूमि का सेनानायक, कीर्ति चक्र विजेता, 8 आतंकियों को सुलाया मौत की नींद
यह भी पढें - उत्तराखंड में मौजूद है ‘परीलोक’, रिसर्च के दौरान वैज्ञानिक भी रह गए सन्न
इस काम के लिए वो लंबे समय से प्रैक्टिस भी करते आ रहे हैं। अंकित ने हाल ही में नोएडा में हुए एक शो में बाइक से गोल चक्कर लगा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस ग्रुप के मुख्य सदस्य लक्ष्य खंडूरी का कहना है कि आने वाले दिनों में ये स्टंट देशभर में प्रचलित होगा। उनका कहना है कि अंकित ने कड़ी मेहनत से विश्व रिकॉर्ड बनाया है और ये देश के लिए गौरव की बात है।