image: DM Mangesh ghildiyal action on private school

Video: पहाड़ के बच्चों भविष्य बर्बाद नहीं होगा, देवभूमि के सिंघम ने छेड़ी मुहिम, देखिए वीडियो

Nov 24 2017 9:24PM, Writer:कपिल

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के बारे में तो आप जानते ही होंगे। पहाड़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए डीएम मंगेश हर काम कर रहे हैं। कभी स्कूल में जाकर छात्रों को पढ़ाना, सरकारी स्कूल के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देना, एक्स्ट्रा क्लास के जरिए गरीब बच्चों को पढ़ाना, हर काम कर रहे हैंमंगेश घिल्डियाल। लेकिन ये बात भी सच है कि पहाड़ों में मौजूद ज्यदाताक प्राइवेट स्कूल सिर्फ भारी-भरकम फीस डकारने के लिये सीमित हैं। अपने प्रचार के लिए तो ऐसे स्कूल बेहतरीन व्यवस्थाएं दिखाते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी मीडियम से संचालित होने वाले इन स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा आठ के बच्चों को परमाणु के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हैरानी की बात तो ये है कि कक्षा पांच के बच्चों को प्रारंभिक गणित के सवालों के जवाब भी नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड की शान हैं ऐसे जिलाधिकारी, शहीद के परिवार के लिए किया यादगार काम
जाहिर है कि प्राइवेट स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठेंगे। खास तौर पर रुद्रप्रयाग जिले में ज्यादातर प्राइवेट विद्यालय जहां मानकों को पूरा किए बिना ही चल रहे हैं। दरअसल जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गुलाबराय में संचालित हो रहे दो प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा आठवी के बच्चों से परमाणु के बारे में जानकारी ली। हैरानी की बात तो ये है कि बच्चे कुछ भी नहीं बता पाए। कक्षा पांचवीं के बच्चे तो प्रारंभिक गणित के सवालों में ही उलझ गए। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई के इस स्तर को शर्मनाक बताया है। उन्होंने छात्रों की ऐसी स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने तुरंत ही दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ किसी भी हाल में ना हो।

यह भी पढें - उत्तराखंड को चाहिए ऐसे जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग की ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के शैक्षिक स्तर में बहुत सुधार की आवश्यकता है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि प्रधानाचार्यों को हर शिक्षक का प्रोफाइल तैयार करना होगा और सूचना पट पर चस्पा करना होगा। उन्होंने 40 विद्यार्थियों पर एक शौचालय बनाने के भी निर्देश दिये हैं। अब आप भी ये वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home