image: Youth alleged raised hafiz saeed slogans in up

उत्तराखंड के नजदीक लगे हाफिज सईद जिंदाबाद के नारे, पाकिस्तान का झंडा फहराया गया

Nov 25 2017 2:13PM, Writer:अमन

पाकिस्तान में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद का रिहा किया गया है। 300 दिनों तक हाफिज को पाकिस्तान नजरबंद रखा गया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक कोर्ट ने हाफिज की रिहाई के आदेश दिए थे। जब हाफिज बाहर निकला तो इसके बाद पाकिस्तान में लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे थे। लेकिन हिंदुस्तान की फिजाओं में भी हाफिज जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। जी हां उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक समुदाय के लोगों पर कथित रूप से हाफिज की रिहाई का जश्न मनाने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड से लखीमपुर खीरी ज्यादा दूर नहीं है। रामपुर से ये महज 5 घंटे की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी के शिवपुरी इलाके में एक समुदाय के लोगों पर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का आरोप लगा है।

यह भी पढें - सावधान उत्तराखंड! देश में घुसपैठ को तैयार रोहिंग्या मुसलमान,BSF हुई अलर्ट
बताया जा रहा है कि वहां पाकिस्तान के झंडे फहराए गए हैं। इसके साथ ही हाफिज और पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए हैं। शिवपुरी इलाके के बेगम बाग कॉलोनी के कुछ घरों में पाकिस्तान के झंडे फहराए गए। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी पहले से थी, लेकिन डीएम के आदेश के बाद ही पुलिस एक्शन में आई । बताया जा रहा है कि इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। डीएम आकाशदीप ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि 20 से 25 लोगों ने हाफिज और पाकिस्तान के समर्थन में जमकर नारेबाजी की है। कोतवाली पुलिस स्टेशन इंचार्ज का कहना है कि पुलिस ने कॉलोनी के कुछ घरों में हरे झंडे देखे। डीएम का आदेश मिलने के बाद सारे झंडे हटा दिए गए और घटना पर जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में रोहिंग्या मुसलमानों के लिए उठी आवाज, देशभर में मचा तहलका
इसी इलाके के एक दक्षिणपंथी समुदाय के नेता का कहना है कि उनके पास कॉलोनी में कुछ युवकों के हाफिज की रिहाई का जश्न मनाने का विडियो भी है। उनका कहना है कि इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़के हाफिज जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इस बीच लखीमपुर के इमाम अशफाक कादरी ने भी अपना बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें राष्ट्रद्रोही नारे लगाने की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी का जश्न मना रहे थे। आको बता दें कि हाफिज को एक दिन पहले ही जेल से रिहा किया गया है। जेल से छूटते ही हाफिज सईद ने हिंदुस्तान को धमकी भरे लहजे में कहा कि कश्मीर को आजाद कराया जाएगा। इसके साथ ही हाफिज ने कहा था कि भारत से उसे अब कोई खतरा नहीं है। हाफिज मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home