उत्तराखंड का एक और सपूत शहीद, लांसनायक रमेश चंद्र जोशी को आखिरी सलाम
Nov 26 2017 12:34PM, Writer:कल्पना
वो देश के वीर जवान ही हैं, जिनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सरहद पर अपनी जान की बाजी लगाने से वो डरते नहीं। याद रखें कि अगर आप आज घर में आराम से बैठकर चैंन की नींद सो पा रहे हैं, तो वो देश के जवान ही हैं जो आपकी नींद के लिए अपनी नींदें हाराम कर देते हैं। उत्तराखंड का एक और वीर जवान चला गया और अपने पीछे कई यादें छोड़ गया। श्रीनगर जम्मू में तैनात जिले के देवाल विकास खंड के नलधुरा गांव के निवासी लांसनायक रमेश चंद्र जोशी शहीद हो गए हैं। उन्हें दिल्ली के आरआर आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 23 नवंबर को उनकी सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया। इस तरह से देवभूमि का एक और लाल वीरगति को प्राप्त हो गया । 34 साल के रमेश 6 गढ़वाल राइफल में तैनात थे।
यह भी पढें - शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और सपूत, देश के लिए 21 साल का नौजवान कुर्बान
यह भी पढें - देवभूमि का वीर शहीद, पिता से सीखी देशभक्ति, देश नहीं भूलेगा ये कुर्बानी
सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। गर्व कीजिए, क्योंकि ये उत्तराखंड की धरती है, जहां ऐसे वीर सपूत पैदा होते हैं। गर्व कीजिए क्योंकि ये देवभूमि है, जहां हर परिवार में एक वीर सपूत पैदा होता, जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि देने में भी गुरेज नहीं करता। गर्व कीजिए इस धरती पर, जिसने रमेश जोशी जैसा वीर सपूत दिया। फेसबुक पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक शहीद का एक छोटा सा बेटा है, जिसने नन्हे हाथों से पिता का मुखाग्नि दी है। एक बार फिर से देवभूमि का एक और लाल वतन के लिए कुर्बान हो गया। एक बार फिर से देश की रक्षा के लिए देवभूमि से एक और जांबाज जवान ने जान की बाजी लगा दी। चमोली एक ऐसा जिला है, जिसने देश की सेना को जांबाज जवानों की पूरी फौज दी है।
यह भी पढें - सरहद पर शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल..ये शहादत नहीं भूलेगी देवभूमि, श्रद्धांजलि दें
यह भी पढें - उत्तराखंड का सपूत सीमा पर शहीद, चमोली जिले का लाल देश के लिए कुर्बान
आपको याद होगा कि कुछ ही वक्त पहले चमोली का लाल सूरज सिंह तोपाल शहीद हो गया था। । सूरज ने भी कई युवाओं के दिलों में देशभक्ति की अलख जगा दी थी। सूरज के पिता आर्मी से ही रिटायर्ड हैं और अब चाहते हैं कि उनकी बेटी देश की सेना में शामिल होकर परिवार का मान बढ़ाए। चार बहनों का अकेला भाई परिवार से चला गया, परिवार का इकलौता बेटा देश के लिए शहीद हो गया, लेकिन परिवार का हौसला कम नहीं हुआ। एक बार फिर से चमोली का एक और लाल देश के लिए कुर्बान हो गया है। देवाल विकास खंड के नलधुरा गांव के निवासी लांसनायक रमेश चंद्र जोशी को बार बार सलाम। धन्य हैं देश के ऐसे वीर जवान जो अपने प्राणों की परवाह किए बिना शीश नवाने के लिए तैयार रहते हैं। शहीद को नमन, ऊं शांति, जय हिंद