देवभूमि का लड़का बना NDA टॉपर, देशभर में सभी को पछाड़ा, सेना में बनेगा ऑफिसर
Nov 27 2017 9:55AM, Writer:आदिशा
उत्तराखंड के लड़के ने साबित कर दिया है कि अगर दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो आप किसी भी काम को आसान बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं शिवांश जोशी की, जिन्होंने हाल ही में हुई एनडीए की परीक्षा में देशभर में टॉप किया है। शिवांश ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू में देश के सभी लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इस बार एनडीए के लिए देशभर से करीब 371 युवाओं का सलेक्शन हुआ है। इन सबसे शिवांशा ने पहली पोजीशन हासिल की है। रविवार को इसका रिजल्ट घोषित किया गया था। शिवांश ने इस परीक्षा में कुल मिवाकर 97 फीसदी अंक हासिल किए। खास बात ये है कि इसी साल उन्होंने बारहवीं की परीक्षा भी उ्तीण की थी। शिवांश ने ये उपलब्धि बिना कोचिंग के हासिल की है। उधर बेटे की कामयाबी से माता पिता काफी खुश हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड का पहला पहाड़ी लड़का, जिसने गूगल में पकड़ी गलती, दुनिया ने किया सलाम
यह भी पढें - डीएम दीपक रावत ने चाय बेचने वाले को बना दिया हीरो, लोग मिलने को बेताब
शिवांश के पिता संजीव जोशी LIC हल्द्वानी मंडल ऑफिस में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनकी मां टीचर हैं। बचपन से ही शिवांश सेना के लिए खुद को तैयार कर रहे थे। इसी साल 24 अप्रैल को शिवांश ने एनडीए की परीक्षा दी थी। उन्हें इस परीक्षा में सफल होने का पूरा भरोसा था। शिवांश का सलेक्शन एनआईटी त्रिचिनापल्ली के लिए भी हुआ था, लेकिन उनका सपना फौज में जाना है। शिवांश तीन महीने से एनडीएन की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपनी अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान को सुधारा। इसके लिए उन्हें स्कूल द्वारा भी मदद मिली। शिवांश का कहना है कि एनडीए के पेपर को लोगों ने हौव्वा बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास मजबूत होना चाहिए, इससे सारे काम आसान हो जाते हैं। शिवांश के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।
यह भी पढें - पहाड़ के बच्चों भविष्य बर्बाद नहीं होगा, देवभूमि के सिंघम ने छेड़ी मुहिम, देखिए वीडियो
यह भी पढें - उत्तराखंड का एक और सपूत शहीद, लांसनायक रमेश चंद्र जोशी को आखिरी सलाम
प्रशिक्षण के लिए शिवांश अब तीन साल पुणे रहेंगे। उसके बाद एक साल के लिए वो देहरादून आईएमए में ट्रेनिंग लेंगे। शिवांश का इंटरव्यू इलाहाबाद बोर्ड में हुआ। इसमें प्रदेश की 12 खास चीजों के बारे में पूछा गया था। इसके साथ ही शिवांश अच्छे फुटबॉलर भी हैं। इटरव्यू बोर्ड ने उनसे फुटहॉल के बारे में भी कई सवाल किए। इसके साथ ही शिवांश का कहना है कि उन्होंने 12वीं तक कभी भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। आज के बच्चे जहां मोबाइल को ही अपना दोस्त बना चुके हैं, वहां शिवांश ने 12वीं तक फोन से दूरी बनाई रखई है। खैर शिवांश को इस शानदार सफलता पर राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं, आगे बढ़िए और सेना में जाकर देश का नाम रोशन कीजिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं। जय उत्तराखंड, जय हिंद